{"_id":"5cf65016bdec22071b38b858","slug":"wall-painting-on-fatehabad-road-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ताजनगरी की दीवारें बोल रही हैं..., दे रहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: ताजनगरी की दीवारें बोल रही हैं..., दे रहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आगरा में स्मार्ट सिटी योजना के तहत फतेहाबाद रोड का कायाकल्प किया जा रहा है। न सिर्फ जन सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं बल्कि इसके सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। चार चांद लगाने के लिए दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। दीवारों पर बनीं तस्वीरें पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश दे रही हैं।
2 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के तहत फतेहाबाद रोड का 102 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यहां तारों के लिए अलग से डक्ट बनाई जा रही है। ताकि तार खुले में न रहें। नाला निर्माण के साथ ही लैंड स्कैपिंग और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी में वॉल पेंटिंग का काम भी शामिल है।
3 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग
- फोटो : अमर उजाला
वॉल पेटिंग के जरिए एतिहासिक शहर की झलक दिखाने का प्रयास किया गया है। दीवारों पर बनीं तस्वीरें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। हालांकि इससे पहले एमजी रोड पर वॉल पेंटिंग कराई गई थीं, लेकिन कुछ ही महीनों में वो बदहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग
- फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश से आगरा घूमने आने वाले पर्यटकों को एतिहासिक नगरी में भ्रमण का अहसास कराने के लिए एमजी रोड पर वॉल पेंटिंग कराई गई थीं। इसमें मुगलिया, ब्रज, साहित्य, संगीत थीम पर आकृतियां उकेरी गई थीं। यह काम सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं की मदद से किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
फतेहाबाद रोड पर वॉल पेटिंग
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से इन दीवारों का बेस तैयार करवाया गया था। पेंटिंग के लिए कलर तथा अन्य सामग्री सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने ही उपलब्ध कराई थी। शुरुआत में ये आकर्षण का केंद्र रही थीं लेकिन दीवारों का बेस खराब होने के कारण अब पेंटिंग खराब हो गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।