फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नागरिकता' पर विरोध की आग में जल उठा फिरोजाबाद, तीन युवकों की मौत, 70 पुलिसकर्मी घायल

Sat, 21 Dec 2019 12:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
violence in firozabad during caa protest
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आग में शुक्रवार को सुहागनगरी धधक उठी। जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ। बेकाबू भीड़ ने नालबंदान पुलिस चौकी फूंक दी। भीड़ ने यहां खड़ी पुलिस की जीप और बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया। भारी पथराव पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ के नहीं रुकने पर हवा में फायरिंग की। इसके बाद दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। बाजार में भगदड़ मच गई। 
violence in firozabad during caa protest
उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके - फोटो : अमर उजाला
हिंसक प्रदर्शन के दौरान बेकाबू भीड़ ने डीएम को भी घेर लिया था। उन्हें फोर्स ने बचाया। बवाल में घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो के शव रात को क्षेत्र में पड़े मिले। वहीं 70 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। शाम चार बजे आईजी जोन ए. सतीश गणेश और मंडलायुक्त अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए।
violence in firozabad during caa protest
पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर का माहौल बृहस्पतिवार से ही तनावपूर्ण था। बीती रात से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। जुमे का दिन होने के कारण सुबह से पुलिस फोर्स शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। नमाज के बाद सदर बाजार की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों से निकल कर लोग नालबंदान क्षेत्र में एकत्रित होने लगे। दोपहर करीब पौने दो बजे भीड़ ने जुलूस के रूप में नालबंदान से सदर बाजार की ओर आने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका। नारेबाजी करते युवाओं की टोली पुलिस को धकेल कर आगे बढने लगी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने माइक से शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने की चेतावनी दी तो पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
violence in firozabad during caa protest
उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खदेड़ना चाहा तो आसपास के मोहल्लों की गलियों से निकल कर लोग सड़क पर आ गए। पथराव तेज हो गया। आंसू गैस के बाद भी भीड़ नालबंदान चौकी तक पहुंच गई। चौकी में रखे फर्नीचरों में आग लगा दी। बाइकों और जीप भी फूंक दी। पुलिस ने आंसू गैस के साथ लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा लेकिन भीड़ की तरफ से लगातार पथराव किया जाता रहा। 
विज्ञापन
violence in firozabad during caa protest
भीड़ में घिरे डीएम, फोर्स ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
बवाल के दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे शिकोहाबाद अड्डे की तरफ से उपद्रवियों को खदेड़ते फोर्स आई तो भीड़ पीछे की ओर भागी। इसी दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह नालबंद चौराहे पर बेकाबू भीड़ के बीच फंस गए। पुलिस फोर्स ने उन्हें बचाया। इस दौरान पथराव से उनके अर्दली नवल कुमार को चोटें आईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed