{"_id":"5dfcdefb8ebc3e87d97f41ef","slug":"peaceful-protest-against-citizenship-amendment-act-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: 'श्रीकृष्ण और रसखान, मथुरा की पहचान', शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दिया यह संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: 'श्रीकृष्ण और रसखान, मथुरा की पहचान', शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दिया यह संदेश
Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पहली तस्वीर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की, दूसरी तस्वीर में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को दरेसी रोड का बाजार बंद रहा। जुमे की नमाज के कुछ लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा तो कुछ ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर विरोध जताया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। लोगों ने भी जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई। वहीं सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को दिनभर इंटरनेट सेवा बंद रही। शाम को शांतिपूर्ण माहौल के बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली।
मथुरा में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध की आशंका के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दो दिन पहले ही सुरक्षा को लेकर रणनीति बना ली थी। शहर को आठ जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए। सुबह से डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर ने डीगगेट चौकी पर डेरा डाले रखा।
नारेबाजी करते हुए निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद लोगों ने जुलूस निकाला। हाथों में तख्तियां लिए नागरिकता कानून के विरोध में लोग सड़क पर उतरे। इस कानून को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की। मेवाती मोहल्ले मस्जिद के इमाम जिया उल रहमान ने एसपी सिटी अशोक मीणा, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार और एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों को ज्ञापन देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इमाम जिया उल रहमान ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते रहने का एलान किया, वहीं मथुरा की फिजां खराब न होने देने की अपील भी लोगों से की। जमायते इस्लामी के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देते हुए कहा कि मथुरा की पहचान श्रीकृष्ण और रसखान से है। गंगा-जमुना की तहजीब वाले देश में हिंदू-मुस्लिम एकता को कोई नहीं डिगा सकता।
विज्ञापन
नमाज के बाद मस्जिद से निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद निकले कुछ युवाओं ने दरेसी रोड पर नारेबाजी कर दी। ऐसा होते देख सीओ सिटी राकेश कुमार ने युवाओं को रोका। कुछ युवा पुलिस से भिड़ने को तैयार हो गए। इसी बीच फोर्स बढ़ते देख युवा थम गए। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए इन युवाओं को गलियों में दौड़ा दिया। देरशाम तक पुलिस और पीएसी के जवान अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद नजर आए।