फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में महिला को बांधकर पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर गिराया

Wed, 07 Sep 2022 01:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers tied and beat the woman on suspicion of child theft in Agra
महिला को ग्रामीणों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसके पैर बांध दिए। उसकी पिटाई भी की। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उसे थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि महिला मनोरोगी है। वह बोल नहीं सकती। महिला कहां की रहने वाली है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 



जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ लिया। वह सलवार-सूट पहने हुए थी। गांव में बच्चा चोर पकड़ने जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गए। ग्रामीणों ने महिला के पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला के पैर बंधे दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण उसे धक्का देकर गिरा रहे हैं। महिला सहमी हुई दिखाई दे रही है।

Villagers tied and beat the woman on suspicion of child theft in Agra
महिला के पैर रस्सी से बांधे - फोटो : अमर उजाला
देवरी गांव निवासी मीरा देवी का कहना था कि वह अपनी छह वर्षीय बेटी पायल के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी, तभी यह महिला आई और उनकी बच्ची को उठाकर भागने लगी। इसी दौरान मीरा जाग गई और शोर मचा दिया। 
Villagers tied and beat the woman on suspicion of child theft in Agra
महिला के बाल पकड़ जमीन पर गिराया - फोटो : अमर उजाला
शोर-शाराबा होने पर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसकी पिटाई की। एक ग्रामीण ने महिला के बाल पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers tied and beat the woman on suspicion of child theft in Agra
चोरी के शक में महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का आरोप था कि महिला ने गांव से बच्ची चोरी की है। वहीं, पुलिस ने चोरी की घटना से साफ इनकार किया है। न ही उसके पास से कोई बच्चा बरामद हुआ। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। 
विज्ञापन
Villagers tied and beat the woman on suspicion of child theft in Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के एसओ भूपेंद्र बालियान ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वह बोल नहीं सकती। शक के आधार पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed