मथुरा के वृंदावन में उत्तर भारत के विशालतम दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर (रंगजी मंदिर) में विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को विधि-विधान के साथ धूमधाम से मनाया गया। विजयदशमी पर्व पर भगवान रंगनाथ की सवारी शुक्रवार सुबह अपने मंदिर से बड़े बगीचा पहुंची, जहां भगवान की आरती उतारी गई और प्रसाद लगाया गया। शाम को गौधुली बेला में बड़े बगीचा स्थित मण्डप से भगवान रंगनाथ स्वर्ण अश्व (सोने के घोड़े) पर विराजमान होकर हाथ में भाला, धनुष, तलवार एव अन्य शस्त्र लेकर शमी वृक्ष के समीप पहुंचे। जहां मंदिर के स्वामी गोवर्धन रंगाचार्य के नेतृत्व में शमी (छौंकरा) वृक्ष का पूजन वैदिक मंत्रोचारण के बीच विधि विधान से किया गया।
विजयदशमी: वृंदावन के रंगजी मंदिर में सोने के घोड़े पर विराजे भगवान रंगनाथ, शमी वृक्ष का हुआ पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन