आगरा के ताज व्यू गार्डन में मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी में शनिवार को उन्नत खेती का नजारा देखने को मिला। यहां फल, फूल और सब्जी की 3276 किस्म सजाई गईं। साढ़े चार फीट से अधिक लंबी, 16 किलो की मूली और गुलाबी रंग का आलू समेत तमाम किस्मों को देखकर लोग दंग रह गए। रंग-बिरंगे फूलों ने सभी को मन मोह लिया।
2 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
उद्यान अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर, ब्रोकली, लाल, पीली, हरे रंग की शिमला मिर्च, आंवला, टमाटर, मिर्च, कद्दू, बैगन, लौकी, अमरूद, बेबीकॉन, पपीता, चाइना संतरा की उन्नत किस्म शामिल की गई।
3 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी में अधिकारीगण व किसान
- फोटो : अमर उजाला
वैज्ञानिक ढंग से खेती करने से आकार, वजन सामान्य के मुकाबले तीन गुना से अधिक था। इससे कम जमीन पर अधिक पैदावार की जा सकती है। दो दिवसीय प्रदर्शनी का कमिश्नर अमित गुप्ता ने उद्घाटन किया। डीएम प्रभुनारायण सिंह, एसएसपी बबलू कुमार और सीडीओ जे. रीभा ने भी प्रदर्शनी को देखा। राज्यमंत्री श्रीराम शर्मा रविवार को इसका समापन करेंगे।
4 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि आलू महोत्सव में 27 स्टॉलों पर कुफरी मोहन, कुफरी नीलकंठ, कुफरी गंगा, 9737 समेत आलू की 123 किस्म सजाई गईं। इसमें केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र एशिया परिक्षेत्र, राजकीय आलू फर्म के वैज्ञानिकों ने किसानों को नई प्रजाति के आलू की खेती, बीज तैयार करने और निर्यात के बारे में जानकारी दी।
5 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी में किसान
- फोटो : अमर उजाला
मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि उपकरणों की स्टॉल लगी। महोत्सव में आगरा-अलीगढ़ मंडल के 600 किसान लाभान्वित हुए। सांसद ने आलू महोत्सव स्मारिका का विमोचन भी किया।