{"_id":"603122688ebc3ee9652af4aa","slug":"vegetable-and-flower-exhibition-in-taj-view-gardens-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाक-भाजी प्रदर्शनी: 16 किलो की मूली और गुलाबी रंग का आलू देखकर दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाक-भाजी प्रदर्शनी: 16 किलो की मूली और गुलाबी रंग का आलू देखकर दंग रह गए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के ताज व्यू गार्डन में मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी में शनिवार को उन्नत खेती का नजारा देखने को मिला। यहां फल, फूल और सब्जी की 3276 किस्म सजाई गईं। साढ़े चार फीट से अधिक लंबी, 16 किलो की मूली और गुलाबी रंग का आलू समेत तमाम किस्मों को देखकर लोग दंग रह गए। रंग-बिरंगे फूलों ने सभी को मन मोह लिया।
2 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
उद्यान अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर, ब्रोकली, लाल, पीली, हरे रंग की शिमला मिर्च, आंवला, टमाटर, मिर्च, कद्दू, बैगन, लौकी, अमरूद, बेबीकॉन, पपीता, चाइना संतरा की उन्नत किस्म शामिल की गई।
3 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी में अधिकारीगण व किसान
- फोटो : अमर उजाला
वैज्ञानिक ढंग से खेती करने से आकार, वजन सामान्य के मुकाबले तीन गुना से अधिक था। इससे कम जमीन पर अधिक पैदावार की जा सकती है। दो दिवसीय प्रदर्शनी का कमिश्नर अमित गुप्ता ने उद्घाटन किया। डीएम प्रभुनारायण सिंह, एसएसपी बबलू कुमार और सीडीओ जे. रीभा ने भी प्रदर्शनी को देखा। राज्यमंत्री श्रीराम शर्मा रविवार को इसका समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि आलू महोत्सव में 27 स्टॉलों पर कुफरी मोहन, कुफरी नीलकंठ, कुफरी गंगा, 9737 समेत आलू की 123 किस्म सजाई गईं। इसमें केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र एशिया परिक्षेत्र, राजकीय आलू फर्म के वैज्ञानिकों ने किसानों को नई प्रजाति के आलू की खेती, बीज तैयार करने और निर्यात के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 6
शाक-भाजी प्रदर्शनी में किसान
- फोटो : अमर उजाला
मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि उपकरणों की स्टॉल लगी। महोत्सव में आगरा-अलीगढ़ मंडल के 600 किसान लाभान्वित हुए। सांसद ने आलू महोत्सव स्मारिका का विमोचन भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।