फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में एक ऐसी जगह जहां मिलता है वसंत पंचमी का पूरा आनंद

Sun, 21 Jan 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 21 Jan 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
vasant panchami gets enjoying in agra
बाजार सजकर तैयार - फोटो : अमर उजाला
मेरे हिरदे जगी है उमंग नई...आज आई बहार वसंत। वसंत पंचमी को अभी एक दिन शेष है लेकिन दयालबाग में वसंत की उमंग और उत्साह हिलोर ले रहा है। जन-जन के मन में ‘वसंत’ भाव है। हर कोई पीले वस्त्रों में नजर आ रहा है। दयालबाग में मुख्य आयोजन 22 जनवरी वसंत पंचमी के दिन होगा। 
vasant panchami gets enjoying in agra
वसंत पंचमी पर खिल उठे फूल - फोटो : अमर उजाला
तैयारियां अंतिम रूप में हैं। जगह-जगह आकर्षक रंगोली सजाई जा रही हैं। तोरणद्वार अंतिम रूप ले चुके हैं तो पार्क, गलियां और हर घर पीली छवि लिए हुए है। मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने बताया कि आयोजन में देश-विदेश में रहने वाले राधास्वामी मत के करीब 20,000 अनुयायी शामिल होंगे।
vasant panchami gets enjoying in agra
बनाई आकर्षक रंगोली - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर दयालबाग में बच्चों के लिए मनोरंजक खेलकूद और बेबी शो हुआ। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जमकर धमाल मचाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पीली टोपी, पीली जैकेट पहनकर बच्चे बड़े आकर्षक लग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vasant panchami gets enjoying in agra
खिल उठी है सारा नजारा - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में तीन महीने से दो साल के ग्रुप में संत सुधीर, दो से चार साल के ग्रुप में सुमति सिंह, चार से छह साल ग्रुप में तराना सत्संगी और छह से आठ साल के ग्रुप में प्रतीक बख्शी विजयी रहे। इनको पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
vasant panchami gets enjoying in agra
शानदार नजारा - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी के लिए राधास्वामी सत्संग, स्वामी बाग में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 जनवरी को सत्संग का आयोजन होगा। इसके लिए रविवार को समाध क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed