आगरा में वसंत पंचमी पर तीन दिवसीय कार्यक्रम नौ फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए दयालबाग में तैयारियां जोरों पर है। घर और कॉलोनियों को पीले रंग की सामग्री से सजाया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश से हजारों सत्संगी शामिल होंगे।
वसंत पंचमी के लिए दयालबाग शिक्षण संस्थान, मुबारक कुएं, स्वामी नगर, प्रेम नगर समेत पूरा दयालबाग पीली चुनरिया ओढे़ हुए हैं। घरों में पीले रंग की झालर, गेंदे के फूल से सजावट की जा रही है। महिलाएं घरों को सजाने में लगी हैं तो युवतियां आकर्षक रंगोली बनाने में जुटी हैं। पुरुष कॉलोनियों को सजाने संवारने में लगे हैं।
वसंत उत्सव पर नौ फरवरी से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसमें पहले दिन सुबह प्रेम नगर में बेबी शो का फाइनल होगा और दोपहर में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 10 फरवरी को विद्युत सजावट और 11 फरवरी को जिमनास्टिक प्रतियोगिता और झांकी निकाली जाएंगी। मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने बताया कि बसंत पंचमी के लिए दयालबाग में देश-विदेश से सत्संगी आने लगे हैं। लोगों में उत्साह है, भव्य सजावट की जा रही है।
4 of 6
dayalbagh
- फोटो : अमर उजाला
वसंत पर्व में आने वाले सत्संगियों को राधास्वामी बोलकर स्वागत किया जाएगा। हर कॉलोनी पर आकर्षक तोरणद्वार बनाए गए हैं। इस पर राधास्वामी लिखकर सभी का अभिनंदन किया गया है। इस कार्य में युवक लगे हुए हैं। कागज की फूल-पत्तियों से द्वार सजाए गए हैं।
राधास्वामी मत के अनुयायियों के लिए वसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस वसंत पंचमी पर मत स्थापित होने के 158 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस मत के संस्थापक हुजूर स्वामीजी महाराज ने इसी दिन 1861 में स्थापना की थी। पहला सत्संग भी इसी दिन हुआ।