फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतुराज वसंत के स्वागत में सजने लगा दयालबाग, मनमोह लेंगी ये खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 07 Feb 2019 02:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Feb 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
vasant panchami 2019 preparations in dayalbagh in agra
dayalbagh
आगरा में वसंत पंचमी पर तीन दिवसीय कार्यक्रम नौ फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए दयालबाग में तैयारियां जोरों पर है। घर और कॉलोनियों को पीले रंग की सामग्री से सजाया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश से हजारों सत्संगी शामिल होंगे।
vasant panchami 2019 preparations in dayalbagh in agra
dayalbagh
वसंत पंचमी के लिए दयालबाग शिक्षण संस्थान, मुबारक कुएं, स्वामी नगर, प्रेम नगर समेत पूरा दयालबाग पीली चुनरिया ओढे़ हुए हैं।  घरों में पीले रंग की झालर, गेंदे के फूल से सजावट की जा रही है। महिलाएं घरों को सजाने में लगी हैं तो युवतियां आकर्षक रंगोली बनाने में जुटी हैं। पुरुष कॉलोनियों को सजाने संवारने में लगे हैं। 
vasant panchami 2019 preparations in dayalbagh in agra
dayalbagh
वसंत उत्सव पर नौ फरवरी से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसमें पहले दिन सुबह प्रेम नगर में बेबी शो का फाइनल होगा और दोपहर में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 10 फरवरी को विद्युत सजावट और 11 फरवरी को जिमनास्टिक प्रतियोगिता और झांकी निकाली जाएंगी। मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने बताया कि बसंत पंचमी के लिए दयालबाग में देश-विदेश से सत्संगी आने लगे हैं। लोगों में उत्साह है, भव्य सजावट की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vasant panchami 2019 preparations in dayalbagh in agra
dayalbagh - फोटो : अमर उजाला
वसंत पर्व में आने वाले सत्संगियों को राधास्वामी बोलकर स्वागत किया जाएगा। हर कॉलोनी पर आकर्षक तोरणद्वार बनाए गए हैं। इस पर राधास्वामी लिखकर सभी का अभिनंदन किया गया है। इस कार्य में युवक लगे हुए हैं। कागज की फूल-पत्तियों से द्वार सजाए गए हैं। 
विज्ञापन
vasant panchami 2019 preparations in dayalbagh in agra
dayalbagh
राधास्वामी मत के अनुयायियों के लिए वसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस वसंत पंचमी पर मत स्थापित होने के 158 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस मत के संस्थापक हुजूर स्वामीजी महाराज ने इसी दिन 1861 में स्थापना की थी। पहला सत्संग भी इसी दिन हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed