सात फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। पहला दिन रोज डे खास है। प्यार के इजहार के लिए जोड़े एक-दूसरे को गुलाब भेंट करते हैं। बिक्री बढ़ती है और कारोबारी व किसान भी मुस्कराते हैं। आगरा में करीब एक हजार बीघा में गुलाब की खेती होती है। वैलेंटाइन वीक में मोहब्बत के गुलाब और महक उठते हैं।
{"_id":"601b9c9f8ebc3e4b637f7387","slug":"valentine-week-2021-rose-farming-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में महक रहे 'मोहब्बत' के गुलाब, वैलेंटाइन वीक में 50 लाख के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में महक रहे 'मोहब्बत' के गुलाब, वैलेंटाइन वीक में 50 लाख के कारोबार की उम्मीद
Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
गुलाब के फूलों का गुलदस्ता (फाइल)
Trending Videos
गुलाब खरीदता युवक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक के दौरान अनुमानित 40 लाख रुपये का गुलाब बिक जाता है। इस बार कारोबारियों को 10 लाख रुपये का अधिक कारोबार मिलने की उम्मीद है। फूलों के थोक कारोबारी राकेश कुशवाह ने बताया कि बड़ागांव के अलावा कलाल खेरिया और किरावली में गुलाब की खेती अधिक है। आवक बड़ागांव से अधिक होती है। गर्मियों के दौरान उत्पादन बढ़ जाता है। यहां का गुलाब मुख्य रूप से पूजा पाठ, आयोजन, साज सज्जा, सहालग आदि में प्रयोग होता है।
गुलाब खरीदते युवा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बीते पांच सालों से वैलेंटाइन वीक में भी खपत बढ़ी है। शहर से बाहर भी आपूर्ति होती है। सप्ताह में करीब 10 हजार किलो गुलाब की बिक्री हो जाती है। दुकानदार इन्हें स्टिक में लगाकर 100 रुपये तक का बेचते हैं। इस समय थोक कीमत 30 और फुटकर में 60 रुपये किलो चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब का गुलदस्ता
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक
सात फरवरी: रोज डे
आठ फरवरी: प्रपोज डे
नौ फरवरी: चॉकलेट डे
10 फरवरी: टेडी डे
11 फरवरी: प्रॉमिस डे
12 फरवरी: हग डे
13 फरवरी: किस डे
14 फरवरी: वैलेंटाइन्स डे
सात फरवरी: रोज डे
आठ फरवरी: प्रपोज डे
नौ फरवरी: चॉकलेट डे
10 फरवरी: टेडी डे
11 फरवरी: प्रॉमिस डे
12 फरवरी: हग डे
13 फरवरी: किस डे
14 फरवरी: वैलेंटाइन्स डे
विज्ञापन
गुलाब के फूलों का गुलदस्ता
हर रंग के गुलाब का अपना महत्व
लाल गुलाब: लाल रंग का गुलाब प्यार और रोमांस के लिए दिया जाता है।
गुलाबी गुलाब: गुलाबी रंग का गुलाब उसके लिए है, जिसकी आप तारीफ करना चाहते हों।
सफेद गुलाब: इस रंग का गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार का प्रतीक माना जाता है।
पीला गुलाब: यह दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।
लाल गुलाब: लाल रंग का गुलाब प्यार और रोमांस के लिए दिया जाता है।
गुलाबी गुलाब: गुलाबी रंग का गुलाब उसके लिए है, जिसकी आप तारीफ करना चाहते हों।
सफेद गुलाब: इस रंग का गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार का प्रतीक माना जाता है।
पीला गुलाब: यह दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।