वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले युवा जोड़ों ने बृहस्पतिवार को दीदार-ए-ताज के साथ मोहब्बत का इजहार भी किया। शुक्रवार को ताज बंद रहता है, इसलिए एक दिन पहले ही भीड़ उमड़ पड़ी। जिन लोगों की शादी वेलेंटाइन वीक में हुई, उनकी संख्या ज्यादा रही।
2 of 5
वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले ताजमहल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार करने के लिए फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा से भी बड़ी संख्या में जोड़े आए। मरियम टूम, अकबर टूम, कीठम स्थित सूर सरोवर, सुभाष पार्क में युवा जोड़े बड़ी संख्या में पहुंचे।
3 of 5
ताजमहल में सेल्फी लेता विदेशी जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे पर इस बार देश-विदेश से आए पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं मिलेगा क्योंकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। हालांकि पर्यटक यमुना पार स्थित मेहताब बाग से ताजमहल का दीदार कर सकते हैं।
4 of 5
valentine day 2020
- फोटो : अमर उजाला
इस बार वेलेंटाइन डे पर उपहार में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक दिल बिके। इनकी कीमत 300 से 1000 तक रही। इनमें आवाज रिकार्ड की जा सकती है। इस तरह लोगों ने रिकार्ड करके संदेश दिए।
5 of 5
valentine day 2020
- फोटो : अमर उजाला
गिफ्ट गैलरी चलाने वाले भगवान टॉकीज के मनोज कुमार, कमला नगर के अतुल सिंह और सदर के मनोज रघुवंशी ने बताया कि दूसरे नंबर पर इलेक्ट्रॉनिक फ्रेंडशिप बैंड पसंद किए गए।