फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में एक घंटे रुकेंगे ट्रंप, पत्नी संग डायना सीट पर खिंचवाएंगे फोटो, इन जगहों से गुजरेंगे

Sun, 23 Feb 2020 04:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Feb 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump Will Visit To These Places Of Taj Mahal
पत्नी मेलानिया संग ताज का दीदार करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा में दो घंटे रुकेंगे। सोमवार शाम 4.45 बजे ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। ट्रंप और मेलानिया गोल्फ कार्ट से 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। वे ताजमहल में करीब एक घंटा रुकेंगे। जानिए इस दौरान वो क्या क्या देखेंगे...
US President Donald Trump Will Visit To These Places Of Taj Mahal
ताजमहल का पूर्वी गेट - फोटो : Amar Ujala
फतेहाबादी दरवाजे से दाखिल होंगे ट्रंप-मेलानिया
ताज में ट्रंप और मेलानिया पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे। यह पूर्व की ओर है। पहले इसका नाम फतेहाबादी दरवाजा था। ताजमहल में इसे सबसे आखिर में बनाया था। ताज में तीन गेट हैं। पूर्वी और पश्चिमी एकरूप हैं। दक्षिणी गेट अलग है। तीनों गेट लाल पत्थर के बने हैं।

US President Donald Trump Will Visit To These Places Of Taj Mahal
जिलूखाना या फोरकोर्ट - फोटो : Amar Ujala
जिलूखाना में गाड़ी से उतरेंगे
ट्रंप मेलानिया ताज के अंदर वाहन से जाएंगे। वे जिलूखाना या फोरकोर्ट (यानी सामने का) में उतरेंगे। यह रॉयल गेट के ठीक सामने हैं। यहां वर्ष 2000 से पहले तक आम लोगों को भी वाहन ले जाने की अनुमति थी। 1980 तक को वाहनों की पार्किंग यहीं होती थी। जिलूखाना में 128 कमरे चारों ओर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
US President Donald Trump Will Visit To These Places Of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
रॉयल गेट से देखेंगे मकबरे की पहली झलक 
फोरकोर्ट के बाद ट्रंप और मेलानिया ताज के मुख्य प्रवेश द्वार में प्रवेश करेंगे। रॉयल गेट के प्लेटफार्म से ही ताज की पहली झलक निहारेंगे। लाल पत्थरों के साथ सफेद संगमरमर से तामीर कि या गया गेट दक्षिणी दिशा में है।

22 गुंबद बने हैं इस पर 
151 फुट लंबा तथा 117 फुट चौड़ा है। यह 100 फुट ऊंचा है। इसके ऊपर 22 छोटे गुंबद बने हैं। इन 22 गुंबदों के कारण ही ताज के निर्माण में लगा वक्त 22 साल बताया जाता है। जबकि हकीकत में यह 17 साल में बना था।
विज्ञापन
US President Donald Trump Will Visit To These Places Of Taj Mahal
डायना सीट पर खिंचवाएंगे फोटो - फोटो : Amar Ujala
डायना सीट पर खिंचवाएंगे फोटो
रॉयल गेट से ट्रंप गुंबद की ओर वाटर चैनल के बांयी ओर से चलेंगे। बीचोबीच संगमरमर से बना सेंट्रल टैंक है, जिस पर चार संगमरमरी बेंच हैं जिन्हें लार्ड कर्जन ने 1908 में ताजमहल में लगाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed