मैनपुरी जिले में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ मसूलाधार बारिश हुई। जिले में शाम पांच बजे तक लगभग 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर से लेकर कस्बों में जलभराव होने से परेशानियां बढ़ गईं। शहर के मोहल्ला यदुवंश नगर, राजीव गांधी नगर, महमूद नगर, मोहल्ला अग्रवाल समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान रहे। भोगांव के मोहल्ला जगतनगर, मुख्य बाजार समेत अन्य मार्गों पर भी जलभराव हो गया। दिनभर लोगों को इसी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
किशनी कोतवाली परिसर में भी पानी भर गया। कई मार्गों पर तेज हवा के चलते पेड़ भी गिर गए। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। पहले जहां बारिश के चलते जिले भर में कई घंटों तक आपूर्ति बंद रही तो वहीं बाद में बिजली के खंभे टूटने से आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
2 of 5
बारिश के दौरान गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खेतों में बिछी धान की फसल
तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। जिले में बड़े क्षेत्रफल में उगाई जाने वाली धान की फसल में बाली निकल आई है। ऐसे में जब तेज हवा के साथ बारिश हुई तो फसल खेतों में ही बिछ गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका अधिक है।
3 of 5
सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के दौरान दीवानी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर खड़ी कार के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश हल्की होने पर कर्मचारी ने अन्य लोगों की मदद से पेड़ की डालियों को कार के ऊपर से हटाया गया। उधर, कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर जागीर के पास शटर कारोबारी शमशाद की कार पर पेड़ टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में शमशाद व उनके भाई मिंटू सुरक्षित बच गए।
4 of 5
बारिश के दौरान गिरे बिजली के खंभे
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण गुरुवार को विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। बारिश के दौरान जिलेभर में कई घंटों तक आपूर्ति बंद रही तो वहीं बाद में बिजली के खंभे टूटने से आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइनमैन और संविदाकर्मियों ने पेट्रोलिंग कर टूटी लाइन और बिजली के खंभों की जानकारी जुटाई। अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने बताया कि बारिश बंद होने के साथ ही लाइनों को सही करने का काम शुरू हो जाएगा।
5 of 5
मैनपुरी में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
19 सितंबर तक है बारिश की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के चलते अभी 19 सितंबर तक जिले में बारिश हो सकती है। इससे किसानों और लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।