फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: पूर्व महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को वेब सीरीज का ऑफर, कहा- पुलिस विभाग से इस्तीफा मंजूर होने का मलाल

Tue, 14 Sep 2021 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Sep 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Mishra UP Police Ex Woman Offers for Web Series: Up Police Ex Woman Cop Offers For Web Series
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने बाद सुर्खियों में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हो गया है, लेकिन अब विभाग में उन्हें 1.80 लाख रुपये जमा कराने होंगे। इसमें 1.52 लाख प्रशिक्षण में खर्च सरकारी धनराशि के हैं। बाकी अन्य देय हैं। इस संबंध में एसएसपी की ओर से एक नोटिस प्रियंका मिश्रा को दिया गया है। हालांकि प्रियंका मिश्रा को विभाग से इस्तीफा मंजूर होने का मलाल है। उन्होंने अपनी साथी सिपाहियों से कहा कि अगर, उन्हें कोई समझाता तो वो इस्तीफा वापस ले लेतीं। अब वो सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। जब मामला हुआ था तब उनके पांच हजार फॉलोअर थे। वहीं सोमवार रात तक उनके 41 हजार फॉलोअर्स हो चुके हैं।

Priyanka Mishra UP Police Ex Woman Offers for Web Series: Up Police Ex Woman Cop Offers For Web Series
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : विज्ञप्ति
कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा दस अक्तूबर 2020 को पुलिस विभाग में सिपाही बनी थी। 24 अगस्त को उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो बैक ग्राउंड म्यूजिक पर रिवाल्वर के साथ नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कमेंट किए जाने लगे। इस पर उन्होंने एसएसपी मुनिराज जी. को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। यह इस्तीफा रविवार को एसएसपी ने मंजूर कर लिया था। अब प्रियंका मिश्रा को एक नोटिस दिया गया है। इसमें उनसे प्रशिक्षण में खर्च 1.52 लाख रुपये और अन्य देय के रूप से 28 हजार रुपये विभाग में जमा करने के लिए कहा गया है।
 
Priyanka Mishra UP Police Ex Woman Offers for Web Series: Up Police Ex Woman Cop Offers For Web Series
एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि प्रियंका मिश्रा  को 1.80 लाख रुपये जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया है। यह प्रशिक्षण में खर्च धनराशि से लेकर अन्य देय में खर्च हुए थे। बता दें, ने प्रियंका ने 225 दिन तक प्रशिक्षण लिया था। प्रतिदिन 676 रुपये प्रशिक्षण पर खर्च हुए थे। इस तरह से प्रतिमाह का खर्च 20280 रुपये है। इस हिसाब से ही धनराशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Mishra UP Police Ex Woman Offers for Web Series: Up Police Ex Woman Cop Offers For Web Series
पूर्व महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

यह है प्रक्रिया
पुलिस विभाग के मुताबिक, ऐच्छिक सेवानिवृत्त पेंशन नियमावली के अनुसार जब सरकारी कर्मचारी की आयु 45 वर्ष या सेवा अवधि 20 साल होती है तो तीन महीने पहले ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए प्रार्थनापत्र दिया जा सकता है। मगर, महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की नियुक्ति 10 अक्तूबर 2020 को हुई थी आयु भी कम है। इस कारण महिला सिपाही सेवानिवृत्त एवं अनिवार्य सेवानिवृत्त की परिधि में नहीं आती हैं। इस पर उनका इस्तीफा मंजूर किया गया। 

विज्ञापन
Priyanka Mishra UP Police Ex Woman Offers for Web Series: Up Police Ex Woman Cop Offers For Web Series
प्रियंका मिश्रा के 16 हजार से अधिक फॉलोअर - फोटो : इंस्टाग्राम
वेब सीरीज के लिए ऑफर मिला
कानपुर। न मैंने रिश्वत ली। न किसी का खून किया। बस शौक के लिए वीडियो बनाया। उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने मुझे नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि लोग मुझे अपराधी बता रहे थे। वर्दी पर सवाल खड़े कर रहे थे, जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए मुझे इस्तीफा देना ही ठीक लगा। यह कहना है यूपी पुलिस में सिपाही रहीं प्रियंका मिश्रा का। प्रियंका मूलरूप से औरैया जिले के बेला की रहने वाली हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर उनको मॉडलिंग या एक्टिंग का अच्छा मौका मिलता है तो जरूर इस फील्ड में जाएंगी। एक वेब सीरीज से ऑफर भी आया है। हालांकि उन्होंने अभी इस ऑफर को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। सोच समझकर निर्णय लेंगी।

सख्ती: ताजमहल की 500 मीटर प्रतिबंधित परिधि में नहीं बनेंगे अस्थाई वाहन पास, नए निर्माण पर भी रोक
अनदेखी: अटल के बटेश्वर को भूले, मानसिंह पुरा बनेगा बी क्लास स्टेशन, जन्मस्थली ही उपेक्षित
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed