फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों से नाता तोड़ 'सिपाही जोड़े' ने थामा एक दूजे का हाथ, देखें तस्वीरें

Wed, 15 May 2019 09:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
up police constable got married in temple mainpuri
मंदिर परिसर में शादी करते भानु और मंजू - फोटो : अमर उजाला
बरात दरवाजे पर आ गई तो खाने में नमक मिर्च को लेकर घराती-बराती भिड़ गए। दुल्हन के पिता ने शादी से मना कर दिया। परिजनों की जिद के आगे पुलिसकर्मी युवती ने दूल्हे का हाथ थाम लिया। दुल्हन बरात के साथ भोगांव चली आई, वहां पर एक मंदिर में विधिविधान के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। कस्बा में हुई ये शादी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
up police constable got married in temple mainpuri
शादी की रस्म के बीच भानु और मंजू - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी भानुप्रताप जनपद एटा के थाना सिढ़पुरा में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। उसकी शादी जनपद फर्रुखाबाद के नगला बाले निवासी महिला आरक्षी मंजू राजपूत के साथ तय हुई थी। मंजू एसपी कार्यालय फिरोजाबाद में तैनात हैं। सोमवार को तय समय पर बरात दरवाजे पर पहुंची, तो घरातियों ने बरातियों का स्वागत सत्कार शुरू कर दिया। इस बीच दावत के दौरान खाने के दौरान घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया। 
 
up police constable got married in temple mainpuri
शादी की रस्म के बीच भानु और मंजू - फोटो : अमर उजाला
विवाद ने इतना तूल पकड़ा की दुल्हन के पिता ने शादी से मनाकर दिया। काफी समझाने के बाद भी वह जिद पर अड़ गए। दूल्हा बना भानु बरात लेकर वापस जाने लगा तो उसने एक बार मंजू को फोन लगाया। उससे वापस जाने की बात कहते हुए यह भी कहा कि अगर वह शादी करना चाहती है तो साथ चले। दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन के परिधान में सजी मंजू ने बगावती निर्णय लिया और बरात के साथ ही चल दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police constable got married in temple mainpuri
रिश्तेदारों ने निभाई शादी की रस्में - फोटो : अमर उजाला
बरात बगैर शादी ही दुल्हन को लेकर जब भोगांव पहुंची तो चर्चाएं शुरू हो गईं। दूल्हा दुल्हन बने पुलिसकर्मी जोड़े ने स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा तो सभी तैयार हो गए। छोटा बाजार स्थित भोलेनाथ धाम मंदिर में शादी की तैयारियां शुरू कर दीं गईं। इस अनोखी शादी में दूल्हा दुल्हन के लिए मोहल्ले के लोग परिजन व बराती बने। सभी रस्में विधि विधान के साथ संपन्न कराई गईं। इस दौरान दुल्हन की ओर से स्थानीय निवासी एक दंपती ने कन्यादान की रस्म पूरी की। एक युवती ने मांग भराई की रस्म पूरी कराई। कस्बा में हुई शादी के बाद दुल्हन को खुशी खुशी विदा किया गया।
विज्ञापन
up police constable got married in temple mainpuri
सात फेरे लेते भानु और मंजू - फोटो : अमर उजाला
कस्बा में पुलिसकर्मी युवक युवती की अनोखी शादी की चर्चा है। वहीं लोग दुल्हन के साहस की भी सरानाह कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बरात दरवाजे पर आना और वापस लौट जाना निश्चित तौर पर किसी भी पिता और परिजनों के लिए पीड़ादायक होता है। इस बीच दुल्हन ने आगामी भविष्य को ध्यान में रखते हुए जो निर्णय लिया वह सराहना के योग्य है। जरा सी गलतफहमी और विवाद के चलते किसी भी रिश्ते को खत्म कर देना निश्चित तौर पर गलत कदम होता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed