आगरा के फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या करके लूट करने वाली महिला और तीन युवकों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस की चार टीम खुलासे में लगी हैं। उधर, परिजनों का दावा है कि हत्या करके बदमाशों ने तकरीबन एक करोड़ के जेवरात और नकदी की लूट की है। हालांकि मुकदमे में धनराशि और सोने के वजन का जिक्र नहीं किया गया है।
2 of 5
इसी फ्लैट में हुई थी व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा अपार्टमेंट के प्रथम तल पर रहने वाले आढ़त व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की 11 अप्रैल की रात को हत्या कर दी गई थी। उनका शव अगले दिन फ्लैट में मिला था। तिजोरी और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी गायब थे। चौकीदार के मुताबिक घटना की रात उनसे मिलने एक महिला और तीन युवक आए थे। रात में आरोपी भाग गए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
3 of 5
व्यापारी हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के एटा और फिरोजाबाद के होने की आशंका पर पुलिस वहां भी गईं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। व्यापारी के मोबाइल की कॉल डिटेल में 25 संदिग्ध नंबर भी मिले। इनके बारे में पता किया जा रहा है। किशन गोपाल अग्रवाल की बहन अलका अग्रवाल ने बताया कि भाई के साथ मां भी रहती थीं। इस कारण मां के सोने के जेवरात भी उनके पास ही रखे हुए थे। जेवरात का वजन तकरीबन एक किलोग्राम के आसपास हो सकता है।
4 of 5
आढ़त व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
चांदी के जेवरात अलग से थे। इनका वजन भी ठीकठाक था। इसके अलावा भाई किशन ने सात साल पहले कमला नगर के तेज नगर में 40 लाख रुपये में कोठी बेची थी। यह रकम भी उनके पास ही थी। इसे बैंक में जमा नहीं कराया था। मां-भाई के पास ही जेवरात रखवा गई थीं। यह सब फ्लैट में नहीं मिले हैं। अगर, जेवर और रुपये बैंक में होते तो हत्या नहीं होती। हत्या करके इनको ही लूटा गया है।
5 of 5
व्यापारी हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी व्यापारी के जानकार थे। पहले भी कई बार आ चुके थे। इसलिए उन्हें पता था कि घर में कैश और जेवरात रखे हुए हैं। उन्होंने हत्या इसलिए की कि पहचान हो रही थी। अगर, व्यापारी को जिंदा छोड़कर जाते तो आरोपी पकड़े जाते। व्यापारी पुलिस से जरूर शिकायत करते।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि हत्या और लूट करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। टीम लगी हैं। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।