{"_id":"603e70d7b7103174ac4043d3","slug":"up-panchayat-chunav-2021-news-reservation-list-for-panchayat-election-to-be-release-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: आगरा जिले में इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतर पाएंगे 550 ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: आगरा जिले में इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतर पाएंगे 550 ग्राम प्रधान
Wed, 03 Mar 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
आगरा जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 550 के प्रधान इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए सभी पदों के आरक्षण की जो अनंतिम सूची जारी की है, उससे इनके अरमानों पर पानी फिरा है। इनके गांवों के आरक्षण की स्थिति बदल गई है। इनके अतिरिक्त 140 प्रधान अगर इस बार मैदान में उतरते हैं तो मुकाबला और कड़ा होगा। ये एससी और ओबीसी वर्ग के हैं, इनकी सीट अनारक्षित हो गई है। 235 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रधानी के दावेदारों की नजर अब अंतिम सूची पर है।
पंचायत चुनाव 2021: पंचायत चुनाव की सूची देखते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन कार्यालय ने मंगलवार को प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की आरक्षण सूची जारी कर दी। मंगलवार को विकास भवन से लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत व ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा किया। 2011 जनगणना के आधार पर हुए इस बार आरक्षण में 85 फीसदी पद बदल गए हैं। 690 पंचायतों में 354 प्रधान पद अनारक्षित हैं। 154 अनुसूचित जाति और 182 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
पंचायत चुनाव
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया कि प्रधानों के आरक्षण को इस बार आबादी के अनुपात में सख्ती से लागू किया है। जिन ग्राम पंचायतों में पिछड़े व एससी वर्ग की आबादी है वहां सीटें बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2021: पंचायत चुनाव की सूची देखते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बिचपुरी में सबसे बड़ा वार्ड
जिले में 51 जिला पंचायत सदस्यों में 17 सदस्य महिलाएं होंगी। बिचपुरी ब्लॉक में वार्ड नंबर 14 सबसे बड़ा वार्ड है। यहां 8966 परिवार हैं। इसे अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया है। यहां एससीा वर्ग के 2609, पिछड़ा वर्ग 4411 और सामान्य वर्ग 1946 परिवार हैं। इसी तरह सबसे छोटा वार्ड सैंया ब्लॉक में वार्ड 35 है। यहां 6831 परिवार हैं। इसे अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया है।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए पांच दिन
- 4 से 8 मार्च तक आपत्तियां दर्ज होंगी।
- 9 मार्च तक आपत्तियों का एकत्रीकरण।
- 10 से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण।
- 13 से 14 मार्च तक ब्लॉक प्रमुख अंतिम सूची।
- 15 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन।