फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी एयरफोर्स कमांडर ने पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार, बताया अद्भुत स्मारक

Wed, 03 Mar 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
American Air Force Commander visit the Taj Mahal with his wife
ताजमहल में अमेरिकी वायुसेना के कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक और उनकी पत्नी सैंडी विल्सबैक - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी वायुसेना के कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक ने मंगलवार को अपनी पत्नी सैंडी विल्सबैक के साथ ताजमहल का दीदार किया। अमेरिकन एयरफोर्स कमांडर दोपहर में 3:30 बजे ताजमहल आए और करीब एक घंटे तक ताज परिसर में रहे। इस दौरान अमेरिकी दंपती ने ताजमहल के इतिहास के बारे में जानकारी ली।  
American Air Force Commander visit the Taj Mahal with his wife
ताजमहल में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताज का दीदार कराने वाले गाइड नितिन ने अमेरिकी कमांडर को भी भ्रमण कराया। 
American Air Force Commander visit the Taj Mahal with his wife
ताजमहल में अमेरिकी वायुसेना के कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक और उनकी पत्नी सैंडी विल्सबैक - फोटो : अमर उजाला
कैनेथ एस. विल्सबैक ने गाइड से काले ताजमहल को लेकर उत्सुकता दिखाई और पूछा कि काला ताज कहां पर है। गाइड ने उन्हें काले ताज की कल्पना के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
American Air Force Commander visit the Taj Mahal with his wife
ताजमहल में पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाते अमेरिकी वायुसेना के कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी कमांडर कैनेथ एस. विल्सबैक ने मुसम्मन बुर्ज का इतिहास भी पूछा। ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर उन्होंने फोटो खिंचवाए। 
विज्ञापन
American Air Force Commander visit the Taj Mahal with his wife
ताजमहल में पत्नी के साथ अमेरिकी वायुसेना के कमांडर - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण (एएसआई) की विजिटर बुक में विल्सबैक ने ताज को अद्भुत, सुंदर और हमेशा याद रखने वाला लिखा। अमेरिकी कमांडर के ताज पर आगमन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed