फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना के पानी से कैंसर: पीने और नहाने लायक तो छोड़िए छूने लायक भी नहीं, मुंह से पेट में गया तो समझो किडनी फेल

Sat, 07 Dec 2024 05:02 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Dec 2024 05:02 PM IST
सार

केंद्रीय जल आयोग ने आगरा में पोइया घाट के साथ दो जगह और मथुरा में एक स्थान पर यमुना नदी के पानी के सैंपल की जांच में इन भारी धातुओं को पाया है। पूरे देश में आगरा और मथुरा उन 187 शहरों में शामिल हैं, जहां नदियों में तीन भारी धातुएं पाई गई हैं।

विज्ञापन
Heavy metals found in Yamuna water that cause cancer and kidney failure
यमुना के पानी में मिले कैंसर के तत्व - फोटो : ANI

यमुना नदी का पानी पीने और नहाने लायक तो छोड़िए सिंचाई के लायक भी नहीं है। केंद्रीय जल आयोग की स्टेटस ऑफ ट्रेस एंड टॉक्सिक मेटल्स इन इंडियन रिवर्स रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यमुना में क्रोमियम, निकिल, लेड, आयरन जैसी भारी धातुएं मानक से ज्यादा हैं। यह लोगों को ह्रदय, किडनी और कैंसर जैसी बीमारियों की ओर धकेल रही हैं। आयोग की वेबसाइट पर यह रिपोर्ट जारी की गई है।

Heavy metals found in Yamuna water that cause cancer and kidney failure
यमुना में मिले कैंसर के तत्व - फोटो : एएनआई

आगरा और मथुरा का पानी सबसे खराब गुणवत्ता में 
केंद्रीय जल आयोग ने आगरा में पोइया घाट के साथ दो जगह और मथुरा में एक स्थान पर यमुना नदी के पानी के सैंपल की जांच में इन भारी धातुओं को पाया है। पूरे देश में आगरा और मथुरा उन 187 शहरों में शामिल हैं, जहां नदियों में तीन भारी धातुएं पाई गई हैं। जल आयोग ने नदियों के पानी में आर्सेनिक, कैडमियम, क्रोमियम, कॉपर, आयरन, मरकरी, निकिल, लेड और जिंक धातुओं की जांच की थी, जिसमें आगरा और मथुरा में तीन तीन धातुएं पाई गई हैं, जिन्हें आयोग ने पानी की सबसे खराब गुणवत्ता वाली कैटेगरी में रखा है।

Heavy metals found in Yamuna water that cause cancer and kidney failure
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

इन वजहों से यमुना में घुली धातुएं
यमुना नदी के पानी में भारी धातुओं के घुलकर जहरीला बनाने में इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयां, केमिकल फैक्टरियों का कचरा, वेल्डिंग, रिफाइनिंग, मैटलर्जी, लकड़ी, कोयला जलाना, फाउंड्री से निकला वेस्ट, पेस्टिसाइड, कचरा डंप करना, ऑटोमोबाइल, डिटरजेंट, पानी के पाइप, फर्टिलाइजर का इस्तेमाल जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy metals found in Yamuna water that cause cancer and kidney failure
आगरा यमुना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ये धातुएं ज्यादा
धातु मात्रा
निकिल 28.87
क्रोमियम 135.15
लेड  23.41
विज्ञापन
Heavy metals found in Yamuna water that cause cancer and kidney failure
यमुना में नहाते लोग - फोटो : संवाद
इनसे ये नुकसान
त्वचा रोग, पेट के रोग, अल्सर, फेंफड़ों की खराबी, इम्यून सिस्टम कमजोर करने, ह्रदय रोग, लेड कॉलिक, किडनी, लिवर फेल होने, फेंफड़ों का कैंसर, जींस में बदलाव आदि की शिकायतें होने लगती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed