फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड: 50 हजार के इनामी हत्या आरोपी गब्बर को मुठभेड़ में पकड़ा, गोली लगी

Mon, 22 Feb 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Feb 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Up Cop Murder Case Agra Police Arrests Murder Accused In Encounter
सिपाही हत्याकांड का आरोपी गब्बर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
सिपाही सोनू चौधरी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश गब्बर सिंह को पुलिस ने रविवार रात 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यूपी-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव बसई नवाब में हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। गब्बर धौलपुर के खरगपुर का रहने वाला है। उसका साथी रवि भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। 
Up Cop Murder Case Agra Police Arrests Murder Accused In Encounter
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ निवासी सिपाही सोनू चौधरी की हत्या खेरागढ़ में आठ नवंबर 2020 को हुई थी। रेत लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां आने की सूचना पर वह पुलिस टीम केसाथ चेकिंग कर रहे थे। खनन माफिया ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इस मामले में आरोपी खनन माफिया हेत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसके गुर्गों को भी जेल भेजा जा चुका है।
Up Cop Murder Case Agra Police Arrests Murder Accused In Encounter
मृतक सिपाही सोनू चौधरी का फाइल फोटो और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खनन माफिया के इशारे पर की थी हत्या
पुलिस का कहना है कि हेत सिंह के इशारे पर ही खरगपुर, धौलपुर निवासी गब्बर ने सोनू चौधरी की हत्या की थी। एसपी देहात सत्यजीत सिंह ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने चेकिंग की। वहां इनामी बदमाश गब्बर सिंह मिल गया। उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से बाइक और तमंचा मिला है। उसे एस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम में थाना खेरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक हंसराज सिंह भदौरिया के अलावा एसटीएफ टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Cop Murder Case Agra Police Arrests Murder Accused In Encounter
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांडः वारदातस्थल पर पहुंचे आईजी ए सतीश गणेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ में पहले भी हुआ था हमला
पांच जून 2019 को खेरागढ़ के ही गांव बुरहरा में खनन करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावर मौके से भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Up Cop Murder Case Agra Police Arrests Murder Accused In Encounter
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर पहले भी हुए हैं हमले
- 24 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद में पुलिस ने खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। पांच लोगों ने पुलिस पर हमला बोला। गिरफ्तार किए गए।
- 14 जुलाई 2020: कसबा किरावली में खनन माफिया ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया। सिपाही राघवेंद्र घायल हुआ।
- 06 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद के गांव लालपुरा के पास पुलिस पर हमला। पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- 19 दिसंबर 2019 : थाना सिकंदरा में सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश।
- 03 नवंबर 2019 : थाना इरादतनगर में खनन माफिया ने एसआई निशामक त्यागी को गोली मारी।
- 18 अक्तूबर 2019 : थाना खेरागढ़ के रूधऊ गांव में दो सिपाहियों पर हमला कर फरार हुए आरोपी।
- 05 जून 2019 : थाना खेरागढ़ के गांव बुरहरा में माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। फायरिंग में चार पुलिसकर्मी घायल हुए।
- 17 फरवरी 2019 : फतेहाबाद के बीलपुरा में वन्यकर्मियों पर हमला। मुकदमा दर्ज कराया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed