{"_id":"698d712f280070a75a0b2aa1","slug":"up-budget-2026-science-city-bateshwar-temple-project-received-these-wonderful-gifts-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बजट 2026: योगी का खुला पिटारा, आगरा वालों में खुशी की लहर; मिलीं ये बेहतरीन सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बजट 2026: योगी का खुला पिटारा, आगरा वालों में खुशी की लहर; मिलीं ये बेहतरीन सौगातें
Thu, 12 Feb 2026 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:50 AM IST
सार
UP Budget 2026: योगी सरकार के खजाने का पिटारा खुल चुका है। इस पिटारे से आगरा को बड़ी सौगातें मिलीं हैं। अब साइंस सिटी, एसएन, बटेश्वर और म्यूजियम का काम रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी और सुरेश खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में आगरा को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया गया है। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और सिंचाई की योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए पुरानी योजनाओं को ही बजट मिला है। इनमें साइंस सिटी, मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड कैंपस, बटेश्वर मंदिर शृंखला, आगरा नहर, रबर बैराज, छत्रपति शिवाजी म्यूजियम, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और आगरा मेट्रो के लिए अंशदान दिया गया है। हालांकि, स्पोर्ट्स कॉलेज, आईटी सिटी, स्टेडियम और मेट्रो के विस्तार की उम्मीदें बजट से पूरी नहीं हो सकीं।
एसएन मेडिकल कॉलेज का इंटीग्रेटेड प्लान का नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
इन योजनाओं के लिए मिला आगरा को बजट
- एसएन मेडिकल कॉलेज कैंपस निर्माण और मशीनरी - 130.70 करोड़ रुपये
- साइंस सिटी के तहत नक्षत्रशाला निर्माण एवं उपकरण- 37.12 करोड़ रुपये
- बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन और मंदिर शृंखला का काम- 30 करोड़ रुपये
- एसएन मेडिकल कॉलेज कैंपस निर्माण और मशीनरी - 130.70 करोड़ रुपये
- साइंस सिटी के तहत नक्षत्रशाला निर्माण एवं उपकरण- 37.12 करोड़ रुपये
- बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन और मंदिर शृंखला का काम- 30 करोड़ रुपये
छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम
- फोटो : अमर उजाला
- छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निर्माण कार्य- 30 करोड़ रुपये
- आगरा नहर का सुदृढ़ीकरण, सिंचाई कार्य के लिए बजट- 350 करोड़ रुपये
- ताजमहल के आगे यमुना नदी में नगला पैमा में रबर बैराज- 10 करोड़ रुपये
- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सुदृढ़ीकरण के लिए - 250 करोड़ रुपये
- आगरा मेट्रो में निवेश, ऋण भुगतान और अपना अंशदान- 97.57 करोड़ रुपये

आगरा
- फोटो : एआई
छत्रपति शिवाजी म्यूजियम और स्मारक का काम होगा तेज
ताजमहल के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस साल दिसंबर तक इसका निर्माण पूरा होना है। वहीं मराठा शौर्य के लिए कोठी मीना बाजार में स्मारक के लिए भी प्रावधान किया गया है। विशेष रूप से नहीं, लेकिन जमीन की खरीद के लिए बजट मिला है। इसमें 6.50 करोड़ रुपये जमीन खरीद के लिए पर्यटन विभाग को मिल चुके हैं।

बटेश्वर घाट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइंस सिटी के लिए खोल दिया खजाना
नॉर्मल कंपाउंड में साइंस सिटी के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। बीते बजट में भी इसके लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था। इस बार 37.12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें साइंस सिटी के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये और मशीनों, साज-सज्जा, उपकरणों तथा संयंत्र के लिए 19 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।