फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result 2019: इंटर में मैनपुरी की ज्योति और हाईस्कूल में आगरा के जयश्व मंडल टॉपर

Sun, 28 Apr 2019 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2019 class 12th toppers of agra division
खुशी का इजहार करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
UP Board Result 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में आगरा मंडल की छात्राओं ने बाजी मारी है। टॉप 4 में मंडल की चार छात्राएं हैं। इनमें मैनपुरी की दो छात्राओं ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आगरा के जयश्व कुमार मंडल टॉपर बने हैं। 
UP Board Result 2019 class 12th toppers of agra division
ज्योति गुप्ता और रेशू यादव
मैनपुरी के वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली इंटर की छात्रा ज्योति आगरा मंडल में टॉपर बनी हैं। उनके 91.70 फीसदी आए हैं, जबकि इसी कॉलेज की रेशू यादव 90.60 फीसदी अंक पाकर दूसरे नंबर पर हैं। 
UP Board Result 2019 class 12th toppers of agra division
मंडल में तीसरा स्थान पाने वाली इंटर की छात्रा स्मृति - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में तीसरे स्थान पर आगरा के ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज, ट्रांस यमुना कॉलोनी की छात्रा स्मृति सिंह हैं। इन्होंने 88.80 फीसदी अंक प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result 2019 class 12th toppers of agra division
माता-पिता के साथ हाईस्कूल में मंडल टॉपर जयश्व - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आगरा के जयश्व कुमार ने 92.67 फीसदी अंक प्राप्त कर मंडल में टॉप किया है। मंडल में दूसरे स्थान पर डीआर इंटर कॉलेज, माधौ गंज, शिकोहाबाद की राजनंदनी ने प्राप्त किया है। इनको 92.50 फीसदी अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर श्री कृष्ण सुदामा इंटर कॉलेज, सेवला जाट, आगरा के समीर कुमार काबिज हुए हैं। इन्हें 92.33 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन
UP Board Result 2019 class 12th toppers of agra division
खुशी का इजहार करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हाईस्कूल का परिणाम 86.10 और इंटरमीडिएट का 67.89 फीसदी है। मथुरा में हाईस्कूल में 83.66 और इंटर में 56.85 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। फिरोजाबाद में हाईस्कूल में 82.38 और इंटर में 70.07 फीसदी को सफलता मिली है। मैनपुरी में हाईस्कूल में 78.74 और इंटर में 67.58 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed