फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Exam 2023: तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में दिया गया प्रवेश, 163 केंद्रों पर हो रही परीक्षा

Thu, 16 Feb 2023 09:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
up board exam candidates were given admission in center After searching in Agra
जांच के बाद परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 163 केंद्रों पर हो रही हैं। गुरुवार की सुबह पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा है। अनिवार्य विषय की परीक्षा जिले के सभी 163 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश देने से पहले गेट पर तलाशी ली गई।  



बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर होने की वजह से परीक्षार्थी सिटिंग प्लान देखने के लिए केंद्र पर पहले ही पहुंच गए। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 67185 और इंटरमीडिएट में 59351 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा है। गुरुवार की परीक्षा में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होना है।

up board exam candidates were given admission in center After searching in Agra
सिटिंग व्यवस्था देखते छात्र - फोटो : अमर उजाला

शासन की मंशानुसार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पहले की सभी इंतजाम कर लिए गए। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में हो रही हैं। डीआईओएस कार्यालय में जिले का मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। नकल और पेपर लीक समेत अन्य शुचिता भंग करने पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने के निर्देश हैं। परीक्षा में चार सचल दल और 188 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी है। पहली बार परीक्षा की निगरानी एसटीएफ करेगी। 

up board exam candidates were given admission in center After searching in Agra
स्कूल गेट पर तलाशी लेते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

60 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी हटाई

इससे पहले परीक्षा के लिए लगाए गए 163 स्टेटिक मजिस्ट्रेट में से 60 की ड्यूटी हटाकर उनके स्थान पर नए को लगाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि पीडब्ल्यूडी, पशुधन प्रसार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विभाग, गंभीर रोगी और मेटरनिटी अवकाश वाले अधिकारी रहे। इनकी संख्या करीब 60 है। इनके स्थान पर अन्य की नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
up board exam candidates were given admission in center After searching in Agra
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महेशकांत शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में 30 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। इससे स्कूल में शैक्षणिक कार्य बंद हो जाएगा। इनमें छूट देने के लिए बीएसए से मांग की है।

विज्ञापन
up board exam candidates were given admission in center After searching in Agra
स्कूल गेट पर लाइन में लगे छात्र - फोटो : अमर उजाला

अन्य आवश्यक जानकारी-

  • 163 : केंद्र
  • 126536 : विद्यार्थी देंगे परीक्षा
  • 67185 : विद्यार्थी हाईस्कूल में
  • 59351 : विद्यार्थी इंटरमीडिएट में
  • 4889 : कक्ष निरीक्षक देंगे ड्यूटी
  • 188 : मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
  • नियंत्रण कक्ष का नंबर : 0562-2210278

आज की परीक्षा- 

  • हाईस्कूल - हिंदी, प्रारंभिक हिंदी 
  • इंटरमीडिएट - सैन्य विज्ञान, हिंदी, सामान्य हिंदी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed