{"_id":"5acf46ce4f1c1be9328b49d4","slug":"up-26-died-due-to-gale-and-heavy-rain-in-agra-division","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ब्रज में आंधी और बारिश ने छीनीं 26 लोगों की जिंदगियां, देखें तबाही की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्रज में आंधी और बारिश ने छीनीं 26 लोगों की जिंदगियां, देखें तबाही की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
टूटे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ब्रज में एक बार फिर आफत बनकर आई। 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई जगह घरों की छत और दीवारें गिर गईं। टिन शेड उड़कर दूर जा गिरे। पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। कुदरत के कहर ने आगरा में 16, फिरोजाबाद में 6 और मथुरा में 4 जिंदगियां छीन लीं। ब्रज में अब तक मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है।
टूटे बिजली के पोल
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फरह के झुड़ावही गांव में बुधवार शाम आंधी के साथ बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई बहन और एक चचेरा भाई है। इसी गांव में पानी से भरी टंकी गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई।
गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में डौकी के सुल्तानपुरा में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एत्मादपुर की समोगर ग्राम पंचायत में दीवार गिरने से 70 वर्षीय ठाकुर दास की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में 20 मकानों की दीवारें गिरी हैं। ताजगंज के महुआखेड़ा में दीवार गिरने से इसके मलबे के नीचे दबकर बाबू खां (55) और गौरी शंकर ( 75) की मौत हो गई। फतेहाबाद में चंबल नदी पर बना पेंटून पुल बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरी टिन शेड
- फोटो : अमर उजाला
दीवार गिरने से फिरोजाबाद में लाइनपार के गांव वासुदेवपुर में 65 वर्षीय रघुवीर और नगला आसा में 13 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। मथुरा में फरह के झुड़ावही निवासी महेश और नरेश मजदूरी करते हैं। ये दोनों घर की महिलाओं के साथ मजदूरी करने गए थे। घर पर नरेश का बेटा करन (3), बेटी विशाखा (5) के साथ महेश का बेटा बिट्टू (4) थे। तीनों बच्चे एक कमरे में पलंग पर बैठकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
टूटा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कमरे की छत बच्चों पर गिर गई। आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर बच्चों को निकाला गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसी गांव में मकान की छत पर रखी पानी की टंकी आंधी में उड़कर अतर सिंह की पत्नी रेशम (70) के ऊपर गिर गई। रेशम की मौके पर ही मौत हो गई। आगरा में आंधी ने तबाही मचा दी। इस दौरान बारिश हुए और ओले भी गिरे। 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।