आगरा में 72 दिन बाद बुधवार को बाजारों में सम-विषम फार्मूले से 75 हजार दुकानों का शटर उठते ही दुकानदारों के साथ खरीदारी करने वालों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि पहले दिन बाजार घूमने वालों की भीड़ ज्यादा और खरीदारी करने वालों की कम रही, लेकिन दुकानदारों का इसका सुकून रहा कि कारोबार पटरी पर लौट आया। पहले दिन लगभग 10 करोड़ का कारोबार हुआ, जो गर्मी के सामान्य दिनों में 30 करोड़ तक का होता है।
{"_id":"5ed881838ebc3e9021209913","slug":"unlock-agra-markets-reopen-with-even-odd-formula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुल गए बाजार, पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार, तस्वीरों में देखें 'अनलॉक' आगरा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गए बाजार, पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार, तस्वीरों में देखें 'अनलॉक' आगरा का हाल
Thu, 04 Jun 2020 10:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
बाजार में सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम-विषय फार्मूला पर खुलीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को खुलीं सभी दुकानें गुरुवार को बंद रहेंगी। इनकी जगह बाजार के दूसरी तरफ की 75 हजार दुकानें ही खुलेंगी। लोगों को लंबे समय बाद बेड़ई कचौड़ी का जायका भी मिला। हालांकि लोग दुकान पर नहीं खा पाए। सिर्फ होम डिलीवरी की गई। रेस्तरां भी खुल गए। यहां से भी होम डिलीवरी की सुविधा ही रही। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि लगभग 33 फीसदी कारोबार हुआ है। सामान्य दिनों में 30 करोड़ तक होता है। बुधवार को 10 करोड़ ही हुआ।
पहले दिन कम आए ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
दुकान से लेकर बाजार तक का बदला नजारा
लॉकडाउन से पहले के मुकाबले अनलॅाक-1 में बाजारों का नजारा एकदम से बदल गया। 50 फीसदी दुकानें खुलीं, अलग-अलग बाजार की अलग-अलग शिफ्ट रही। दुकानों के बाहर घेरे बना दिए गए ताकि सामाजिक दूरी का पालन हो सके। दुकानों पर एक तिहाई स्टाफ बुलाया गया। शो रूम पर भी एक बार में पांच से ज्यादा ग्राहकों को अंदर आने नहीं दिया गया।

दुकान बंद कराते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लगाए बैरियर... मास्क न लगाने पर जुर्माना
सभी बाजारों में पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना किया जा रहा है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस यह भी देखेगी कि बाजार शिफ्ट के अनुसार खुल रहे हैं या नहीं। जो लोग मास्क लगाकर नहीं आएंगे, उन पर कार्रवाई होगी। इसकी शुरुआत करा दी गई है।

फव्वारा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
थोक बाजारों में देहात से आए दुकानदार
रावतपाड़ा में देहात के दुकानदार बड़ी संख्या में आए। लॉकडाउन के दौरान उनका सामान खत्म हो गया। किसी को हींग चाहिए थी तो किसी को धनिया। इसी तरह शाहगंज में कपड़े लेने के लिए देहात से व्यापारी आए। शाह मार्केट में मोबाइल, कंप्यूटर के सामान के लिए भीड़ लगी।