फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत को ऐसे दी मात: हाईवे पर दौड़ता ट्रक और पहियों के बीच फंसे दो युवक...ये पांच तस्वीरें देख कांप जाएंगे

Tue, 24 Dec 2024 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और उसके पहियों के बीच फंसे दो युवक। जोर-जोर से चिल्लाते रहे। करीब तीन मिनट तक ट्रक उसे घसीटता रहा। भीड़ ने ट्रक को रुकवा लिया। युवको गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा रामबाग चौैराहे पर सोमवार की रात को बेकाबू ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी तो वह दोनों ट्रक के अगले पहियों के बीच फंस गए। दोनों युवकों ने ट्रक का बंपर पकड़े रखा। चालक ट्रक को करीब 300 मीटर तक घसीटते ले गया। दोनों युवकों ने हिम्मत दिखाई और बंपर को नहीं छोड़ा। वो दोनों चीखते रहे, लेकिन चालक ट्रक रोकने के लिए तैयार नहीं था। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो ट्रक के पीछे दोड़ पड़े।




 वाटरवर्क्स चौराहे पर भीड़ ने ट्रक को घेरकर रोक लिया। इसके बाद बाइक सवारों को ट्रक के नीचे से निकाला गया। दोनों युवक गंभीर रूप से  घायल हो चुके थे। उन्हें घायल अवस्था में एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब इस हादसे का 41 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - UP: इंजीनियर की बेटी ने की आत्महत्या...सामने आई व्हाट्सएप चैट, जिसकी वजह से दे दी जान; घरवालों के उड़े होश

 
Two young men stuck between wheels of truck running on highway you shudder after seeing these five pictures
ट्रक हादसा   - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर नुनिहाई निवासी रब्बी व जाकिर बिजलीघर से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रामबाग चौराहे पर उन्होंने यू-टर्न लिया। इसी बीच फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। दोनों युवक बाइक सहित ट्रक के पहियाें में फंस गए।
Two young men stuck between wheels of truck running on highway you shudder after seeing these five pictures
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 जान बचाने के लिए ट्रक के आगे लगा लोहे का बंपर पकड़ लिया। चालक ने ट्रक नहीं रोका। दोनों युवक ट्रक के नीचे फंसे थे। करीब 300 मीटर तक ट्रक चालक ने उन्हें हाईवे पर घसीटा। दोनों मदद के लिए चीख रहे थे। सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two young men stuck between wheels of truck running on highway you shudder after seeing these five pictures
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में बाइक सवार चीख रहे हैं। ट्रक रोकने के लिए बोल रहे हैं। ट्रक के बराबर से एक बाइक सवार भी ट्रक रोकने के लिए चीखता है। चालक को गालियां देता है। वाटरवर्क्स चौराहे के पास कई गाड़ियां खड़ी थीं। ट्रक निकल नहीं सकता था। यह देख चालक ने ट्रक रोका। भीड़ जुट गई। चालक को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
Two young men stuck between wheels of truck running on highway you shudder after seeing these five pictures
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है। एक युवक का पैर कुचल गया है। डॉक्टर का कहना है कि पैर काटना पड़ सकता है। पुलिस ने ट्रक चालक नगला बीच, फिरोजाबाद निवासी दीपक को पकड़ लिया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed