मथुरा और वृंदावन में जाम की समस्या से किसी से छिपी नहीं है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी जाम से जूझते हैं। सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव भी जाम में फंस गए। वृंदावन कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर पांच मिनट तक जाम में फंसे रहने के बाद भी कोई रास्ता नहीं दिखा तो गाड़ी से उतरकर एसएसपी ने नगर निगम चौराहा पर जाकर खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। जाम में फंसे वाहनों का निकलवाया। एसएसपी को ऐसा करते देखे पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
एसएसपी अभिषेक यादव सोमवार को कोतवाली का निरीक्षण करने के लिए वृंदावन पहुंचे। इसी बीच बस अड्डे के निकट उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। लगभग पांच मिनट इंतजार करने के बाद वह पैदल ही कोतवाली की तरफ चल दिए।
2 of 5
नगर निगम चौराहे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम चौराहे पर किसी भी सिपाही और होमगार्ड को न देखकर उन्होंने खुद ही पुलिसकर्मियों की मदद से जाम खुलवाया। एसएसपी लगभग 15 मिनट तक इसी भूमिका में रहे। जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया।
3 of 5
जाम में फंसे एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
जाम में एसएसपी के फंसने की सूचना मिलते ही रंगजी चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने फटकार भी लगाई। ड्यूटी और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों का पाठ भी पढ़ाया।
4 of 5
एसएसपी ने चौराहे पर खड़े होकर निकलवाए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के निरीक्षण के दौरान विवेचना कक्ष, बैरक, अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कहा। निरीक्षण के वक्त सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
5 of 5
एसएसपी ने चौराहे पर खड़े होकर निकलवाए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। वाहनों के दबाव के कारण मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे श्रद्धालु परेशान होते ही हैं, यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।