{"_id":"5cfb740dbdec220754348a84","slug":"rashtriya-bajrang-dal-protest-over-aligarh-murder-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ हत्याकांड पर लोगों में आक्रोश, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ हत्याकांड पर लोगों में आक्रोश, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी देने की मांग
Sat, 08 Jun 2019 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या से देशभर में आक्रोश है। मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आगरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने टप्पल कांड के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अलीगढ़ में हुई घटना निंदनीय ही नहीं अक्षम्य है। निर्मम हत्या के दोषियों को फांसी होनी चाहिए। आखिर कब तक ऐसे हत्यारों को जेल में बंदकर खाना खिलाते रहेंगे।
अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि इन घटनाओं के प्रति शासन और प्रशासन को सख्त से सख्त कदम नहीं उठाने चाहिए। मासूम की हत्या करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में ऐसे जघन्य अपराध की पुनरावत्ति न हो। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के सोरों में भी हिन्दुवादी संगठनों ने कड़ा रोष जताया। यहां विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि प्रदेश में मासूमों के साथ जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विहिप ने टप्पल कांड के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाने का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल इलाके में ढाई साल की मासूम बच्ची 30 मई को गायब हो गयी थी। पुलिस को उसका क्षत-विक्षत शव 2 जून को उसके घर के समीप कूडे़ के ढेर में मिला। मासूम को बड़ी ही बेरहमी से मारा गया था। इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।