फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: हाथों में तिरंगा... लबों पर भारत माता के जयकारे, आगरा में निकला देशभक्तों का कारवां

Wed, 14 Aug 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 10:04 PM IST
सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ में तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। इसमें एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। 300 से अधिक युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं। 

विज्ञापन
tricolor vehicle rally taken out in Agra under Amar Ujala's innovative campaign 'Maa Tujhe Pranam'
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तिरंगा वाहन रैली - फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश के आगरा में अमर उजाला के मातृभूमि को समर्पित अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुधवार को तिरंगा वाहन रैली निकालकर 15 अगस्त को राष्ट्रगान के लिए शहरवासियों को प्रेरित करने किया गया। रैली एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकाली गई। 

तिरंगों से सजे बाइकर्स के दल के साथ कारों और ऑटो चालकों के एक किमी लंबे कारवां ने सभी में देशभक्ति का जोश भरा। भारत माता के जयकारों से रास्ता गूंज उठा। रैली में शामिल लोगों के साथ अन्य राहगीर भी जोश और उल्लास में शामिल हुए। कॉसमास माल पर रैली का समापन हुआ।

Trending Videos
tricolor vehicle rally taken out in Agra under Amar Ujala's innovative campaign 'Maa Tujhe Pranam'
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तिरंगा वाहन रैली - फोटो : संवाद
अमर उजाला और ऑटो डीलर एसोसिएशन, आगरा की ओर से आयोजित तिरंगा वाहन रैली के लिए सुबह 7 बजे से से ही लोग अपनी गाड़ियां लेकर स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 8:30 बजे रैली का शुभारंभ डीसीपी (पश्चिमी जोन) सोनम कुमार व मनोरम ऑटो सेल्स के प्रोपराइटर आरएम कपूर ने फीता काटकर और झंडी दिखाकर किया। 
 
tricolor vehicle rally taken out in Agra under Amar Ujala's innovative campaign 'Maa Tujhe Pranam'
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तिरंगा वाहन रैली - फोटो : संवाद
रैली में बाइकर्स क्लब के सदस्य तिरंगे झंडों से सजी बुलेट मोटर साइकिल के साथ सबसे आगे चल रहे थे। इसके पीछे कारों पर युवक-युवतियां हाथों में तिरंगे लिए चल रहे थे। सबसे पीछे था ऑटो चालकों का काफिला। तिरंगे गुब्बारों की सजावट के साथ ऑटो पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे थे। 300 से अधिक युवा, बुजुर्ग और महिलाएं रैली में शामिल हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tricolor vehicle rally taken out in Agra under Amar Ujala's innovative campaign 'Maa Tujhe Pranam'
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तिरंगा वाहन रैली - फोटो : संवाद
रैली प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट तिराहा, धाकरान, नालबंद, राजा मंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत, सूरसदन तिराहे से होकर कॉसमास माल पहुंची। यहां बाइकर्स का स्वागत किया गया। मंच पर गायत्री स्कूल की बच्चियों ने रंगारंग प्रस्तुति दीं। संचालन कर रहे कवि सुशील सरित ने देशभक्ति के तराने सुनाए। 
विज्ञापन
tricolor vehicle rally taken out in Agra under Amar Ujala's innovative campaign 'Maa Tujhe Pranam'
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तिरंगा वाहन रैली - फोटो : संवाद
अशोक ऑटो ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल, मनोरम ऑटो सेल्स के आरएम कपूर का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। डॉ. बंसल ने देशभक्ति के आयोजन की सराहना की। कहा कि अमर उजाला ने देशभक्ति के इस अभियान से स्वाधीनता दिवस को आम लोगों का उत्सव बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed