फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वन विभाग के बिछाए जाल में फंसा मगरमच्छ, देखने उमड़ी भीड़

Sat, 27 Oct 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Trapped in crocodile cage
पिंजड़े में मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के पिनाहट में मगरमच्छ वन विभाग के पिंजड़े में फंस गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वन विभाग का अमला सूचना पर पहुंचा। बताया गया कि मगरमच्छ को चंबल नदीं में छोड़ा जाएगा।



मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में थोड़ी राहत है, लेकिन अभी भी तालाब में तीन और मगरमच्छ होने की सूचना है। इसकी दहशत ग्रामीणों में अभी भी बरकरार है। वे तालाब के पास जाने से आज भी डरते हैं।

Trapped in crocodile cage
पिंजड़े में मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र पिनाहट के गांव उरसाना के तालाब में दो सालों से चार मगरमच्छ होने की सूचना है। मगरमच्छ कई बार पशुओं पर हमला कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर पास के घर तक पहुंच गया था। इससे लोगों में डर सताने लगा है।  

Trapped in crocodile cage
पिंजड़े में मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों में मगरमच्छ की इतनी दहशत है कि तालाब के आसपास जाने से डरते हैं। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले की घटना की सूचना वन विभाग को दी और मगरमच्छ पकड़ने की गुजारिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trapped in crocodile cage
पिंजड़े में मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने की योजना बनाई। उन्होंने शुक्रवार को तालाब के पास ही पिंजड़ा लगाया। रात लगभग साढ़े बारह बजे मगरमच्छ बिछाए पिंजड़े के जाल में फंस गया।

विज्ञापन
Trapped in crocodile cage
पिंजड़े में मगरमच्छ को देखने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण सुबह घरों से निकले, तो पिंजड़े में मगरमच्छ दिखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सुबह-सुबह ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजड़ा सहित मगरमच्छ को लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ की टीम का इंतजार है। ये टीम चंबल में मगरमच्छ को छोड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed