अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सारा अली खान ने सोमवार को ताजमहल में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की। अक्षय और सारा सुबह करीब नौ बजे ताजमहल के गेट पर पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ जुट गई। बाउंसर और सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरे में स्मारक के अंदर ले गए। ताज में फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए कोविड नियम तार-तार हो गए। एक तरफ शूटिंग हो रही थी, दूसरी तरफ उसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पर्यटकों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
संबंधित खबर- Taj Mahal: ताज के साये में अक्षय और सारा ने फरमाया 'इश्क', सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
2 of 5
ताजमहल में अक्षय और सारा की फिल्म की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता अक्षय कुमार रविवार देर रात आगरा पहुंचे। यहां फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी में ठहरे। शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट ने शाम को ताजमहल के रॉयल गेट, सेंट्रल टैंक, साइड के पाथवे पर शूटिंग की लोकेशन देखीं। सुबह ताजमहल खुलने के साथ फिल्म यूनिट स्मारक में पहुंच गई।
3 of 5
ताजमहल में अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के दोनों कलाकार सारा अली खान और अक्षय कुमार सुबह करीब नौ बजे ताजमहल पहुंचे। पूर्वी गेट से उन्होंने स्मारक में प्रवेश किया। इस दौरान फिल्मी कलाकारों की एक झलक पाने को लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षाकर्मी अक्षय कुमार और सारा अली खान को सुरक्षा घेरे में स्मारक के अंदर ले गए।
4 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में अक्षय कुमार और सारा अली खान को देखकर पर्यटक हैरान रह गए। जहां पर फिल्म की शूटिंग हो रही थी, वहां किसी पर्यटक को जाने की अनुमति नहीं थी। पर्यटकों ने वाटर चैनल के दूसरी तरफ खड़े होकर फिल्म की शूटिंग देखी। इस दौरान पर्यटकों की भीड़ जुट गई। सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ।
5 of 5
ताजमहल में अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अक्षय कुमार इससे पहले 7 अगस्त 2017 को फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए आगरा आए थे। यहां उन्होंने ताजमहल के साए में टॉयलेट एंथम भी लॉन्च किया। सारा अली खान एक साल बाद आगरा आईं। वह पिछले साल दिसंबर में ही ताजखेमा के टीले पर अपनी फिल्म लव आजकल का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ आगरा आई थी। तब उन्होंने ताजमहल का दीदार भी किया था।