बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आज ताजनगरी में हैं। वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने यहां पहुंचे हैं। उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान हैं। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से ताजमहल में उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। ताजमहल में अक्षय कुमार और सारा अली खान की झलक पाने को पर्यटक बेताब दिखे।
यह भी पढ़ें- ताजमहलः सैलानियों और पर्यटन उद्योग के लिए राहत की खबर, 'टिकट व्यवस्था' में हुआ बदलाव
2 of 5
ताजमहल में अक्षय और सारा की फिल्म की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार सोमवार की सुबह ताजमहल के साए में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ इश्क फरमाते नजर आए। दरअसल, यह उनकी अगली फिल्म की शूटिंग है। उन्होंने निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग ताजमहल के रॉयल गेट और सेंट्रल टैंक के साथ वाटर चैनल के किनारे की।
3 of 5
फिल्म शूटिंग के दौरान अभिनेत्री सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी में रविवार देर रात अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता अक्षय कुमार पहुंच गए थे। शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट ने रविवार शाम को ताजमहल के रॉयल गेट, सेंट्रल टैंक, साइड के पाथवे और वाटर चैनल से शूटिंग की लोकेशन देखीं।
4 of 5
ताजमहल में अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अक्षय कुमार इससे पहले 7 अगस्त 2017 को फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए आगरा आए थे। यहां उन्होंने ताजमहल के साए में टॉयलेट एंथम भी लॉन्च किया। तब फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी उनके साथ थीं।
5 of 5
ताजमहल में फिल्म शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधिकारियों ने फिल्म यूनिट को बताया कि शूटिंग के दौरान रॉयल गेट पर सैलानियों के निकलने और आने जाने का रास्ता बंद ना किया जाए। हालांकि शूटिंग यूनिट ने एक दिन पहले ही सोमवार की सभी टिकटें सुबह के स्लॉट में बुक कर ली थीं।