{"_id":"5f534e958ebc3e54d459e600","slug":"tourists-troubles-scanning-qr-codes-for-entry-in-monuments-of-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मारकों में क्यूआर कोड स्कैनिंग में आई परेशानी, पर्यटकों के रुपये कटे, नहीं मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मारकों में क्यूआर कोड स्कैनिंग में आई परेशानी, पर्यटकों के रुपये कटे, नहीं मिला टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के स्मारकों में ऑनलाइन टिकट से प्रवेश की व्यवस्था होने के कारण कई सैलानियों के सामने परेशानी आ रही है। क्यूआर कोड स्कैन न होने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा। शुक्रवार दोपहर को महताब बाग पहुंचे दो सैलानियों ने क्यूआर कोड को स्कैन किया तो उनसे टिकट की रकम तो कट गई, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। उधर, फतेहपुर सीकरी में दो विदेशी सैलानियों ने डाटा चोरी होने के डर से क्यूआर कोड स्कैन नहीं किया।
2 of 5
स्मारकों में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
महताब बाग पहुंचे दो सैलानियों ने क्यूआर कोड को स्कैन किया। टिकट की रकम भी कट गई, लेकिन टिकट नहीं मिला। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कर्मचारियों ने इसे तकनीकी खामी बताकर दोबारा क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा, लेकिन इस पर दोनों के बीच तकरार हो गई। दोनों सैलानी बिना प्रवेश के ही मायूस लौट गए।
3 of 5
फतेहपुर सीकरी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में दो विदेशी पर्यटक पहुंचे, लेकिन वह स्मारक में प्रवेश नहीं कर पाए। ऑनलाइन टिकट के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया उन्हें बताई गई, लेकिन क्यूआर कोड स्कैन करने पर उन्हें अपना डेटा हैक होने का खतरा था, जिस वजह से उन्होंने सीकरी स्मारक में प्रवेश से इंकार कर दिया और दरगाह शेख सलीम चिश्ती और बुलंद दरवाजा क्षेत्र घूमने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिकंदरा स्मारक में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को महताब बाग में 98, फतेहरपुर सीकरी में 63, एत्माद्दौला में 21, राम बाग में 5, अकबर के मकबरे में 85 और मरियम टूम में 13 सैलानी आए। इस तरह चौथे दिन पर्यटकों की संख्या 285 रह गई जो गुरुवार के मुकाबले बेहद कम है।
विज्ञापन
5 of 5
एत्माद्दौला स्मारक में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की कम संख्या की एक वजह क्यूआर कोड वाली टिकट हैं, जिन्हें स्कैन वही पर्यटक कर पा रहे हैं जो युवा हैं। बुजुर्ग पर्यटक इससे बच रहे हैं कि कहीं उनका डेटा हैक न हो जाए या कोई दुरुपयोग न कर ले। अकबर के मकबरे में भी क्यूआर कोड स्कैन करने में पर्यटकों को समय लगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।