फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केशव प्रसाद मौर्य ने दी मुलायम के गढ़ से अखिलेश को नसीहत, संघ पर बोलने से पहले जान लें...

Sat, 02 Nov 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Slams Akhilesh Yadav Over Rss
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश अपनी पार्टी की चिंता करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर बोलने से पहले उसके बारे में जान लें। अगर संघ को समझ लेंगे तो बोलने से पहले हजार बार सोचेंगे।
Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Slams Akhilesh Yadav Over Rss
प्रेस कांफ्रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि विगत गुरुवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता व सामाजिक सौहार्द के लिए आरएसएस पर पाबंदी लगाई थी। इसलिए समाज के बंटवारे और नफरत फैलाने वाली आरएसएस की विचारधारा पर फिर रोक लगनी चाहिए।
Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Slams Akhilesh Yadav Over Rss
मैनपुरी आए उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मैनपुरी आए उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी से भाजपा के तीन विधायक और बढ़ेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Slams Akhilesh Yadav Over Rss
भाजपा कार्यालय पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह करीब 11 बजे आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के साथ हेलीकाप्टर पुलिस लाइन पहुंचे। कुछ देर ट्रांजिस्ट हॉस्टल में रुकने के बाद भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा कर रही है। 
 
विज्ञापन
Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Slams Akhilesh Yadav Over Rss
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा में मैनपुरी के तीन विधायक और बढ़ेंगे। जिले में हावी डेंगू की बीमारी पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा गया है, डेंगू से लड़ाई में सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भूमाफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed