फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल को देखने का बना रहे हैं प्लान, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 08 Jun 2019 09:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
tips for taj mahal tour agra
ताजमहल
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में इसका निर्माण कराया था। सैकड़ों साल बाद भी ताज के संगमरमरी हुस्न की चमक बरकरार है। यही वजह है कि इसका दीदार करने प्रतिदिन दुनियाभर से हजारों पर्यटक आते हैं। गर्मी की छुट्टियों में अगर आप भी ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारियां आपके लिए बहुत जरूरी हैं।
tips for taj mahal tour agra
ताजमहल पर नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं तो शुक्रवार को भूलकर भी न जाएं, क्योंकि इस दिन नमाज के चलते पर्यटकों के लिए यह बंद होता है। शुक्रवार को सिर्फ स्थानीय नमाजियों को ही ताजमहल में प्रवेश दिया जाता है।  
 
tips for taj mahal tour agra
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
अब ताजमहल के मुख्य गुंबद में स्थित शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने के लिए अब आपको 200 रुपये ज्यादा देना होंगे। पहले भारतीय पर्यटकों को सिर्फ 50 रुपये टिकट चुकाने होते थे, लेकिन पूरा ताजमहल देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 और विदेशी पर्यटकों को 1300 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for taj mahal tour agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के मुख्य गुंबद के अंदर फोटो खींचना मना है, लेकिन परिसर में आसपास की फोटो खींच सकते हैं। ताज के अंदर कैमरे का स्टैंड ले जाना मना है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ताजमहल सबसे ज़्यादा खूबसूरत दिखता है। 
विज्ञापन
tips for taj mahal tour agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मार्च से जुलाई के बीच आगरा में भीषण गर्मी होती है। इसलिए फुल स्लीव के सूती कपड़े पहनकर जाएं। हील वाली सैंडल पहनकर न जाएं क्योंकि आपको वहां काफी चलना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed