फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahal: ताज के बगीचे में तीन पर्यटकों ने पढ़ी नमाज, गेट पर रिवॉल्वर लेकर पहुंचा ग्राम प्रधान

Tue, 09 Aug 2022 09:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Three tourists of Kerala offered Namaz in the garden of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को ताजमहल पर भीड़ के बीच केरल के तीन पर्यटकों ने जिलूखाना के पास बगीचे में नमाज अदा की। उन तीनों पर्यटकों को सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। पर्यटकों ने नियमों की जानकारी न होने की जानकारी दी, जिस पर लिखित माफीनामा लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर फिरोजाबाद का ग्राम प्रधान रिवॉल्वर लेकर पहुंच गया। सुरक्षा जांच से पहले प्रधान द्वारा लॉकर पूछने से रिवॉल्वर की जानकारी हुई, जिस पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे बाद में माफीनामा लेकर छोड़ दिया।



मंगलवार शाम चार बजे ताजमहल पर केरल से आए तीन पर्यटक शाही मस्जिद के पास बागीचे में जिलूखाना के पास पहुंचे और बगीचे में चादर बिछाकर नमाज पढ़ने लगे। इस पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और नमाज न पढ़ने के नियमों की जानकारी दी। ताज में केवल शुक्रवार को ही दोपहर में नमाज अदा की जा सकती है। 

Three tourists of Kerala offered Namaz in the garden of Taj Mahal
बगीचे में नमाज पढ़ते केरल के पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
केरल से आए पर्यटकों अनस, मंसूर और अरशद ने बताया कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पर्यटक नमाज नहीं पढ़ पाए थे। उन्हें स्मारक के नियमों की जानकारी नहीं थी, इसलिए लिखित माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।
Three tourists of Kerala offered Namaz in the garden of Taj Mahal
ताजमहल के बाहर लगी पर्यटकों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर मंगलवार शाम को ही फिरोजाबाद के एक ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर पहुंच गए। वह परिवार के साथ आए थे, लेकिन सुरक्षा जांच से पहले ही सीआईएसएफ को रिवाल्वर की जानकारी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three tourists of Kerala offered Namaz in the garden of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
प्रधान के मुताबिक ताजमहल के अंदर रिवॉल्वर ले जाने पर रोक की उन्हें जानकारी नहीं थी। सीआईएसएफ ने इस पर उन्हें ताजगंज पुलिस को सौंप दिया। ताजगंज पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया कि उसने खुद सीआईएसएफ को सूचना दी थी। उसके द्वारा लाइसेंस दिखाए जाने के बाद उन्हें माफीनामा लिखवाकर जाने दिया गया है।
विज्ञापन
Three tourists of Kerala offered Namaz in the garden of Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव में ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में निशुल्क प्रवेश है।  इसके चलते ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड पर तो 1.20 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। मंगलवार को भी पर्यटकों की भीड़ रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed