{"_id":"5d8ce9da8ebc3e0172326d6a","slug":"three-day-yuvotsav-start-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में युवोत्सव का आगाज, सुर-ताल के साथ नृत्य से युवाओं ने बांधा समां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में युवोत्सव का आगाज, सुर-ताल के साथ नृत्य से युवाओं ने बांधा समां, देखें तस्वीरें
Fri, 27 Sep 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवोत्सव में प्रस्तुति देतीं कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय युवोत्सव का आगाज हो गया। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 60 महाविद्यालयों व संस्थानों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन युवाओं ने सुर-ताल के साथ नृत्य में कमाल दिखाया। विचार गोष्ठी, पेंटिंग, वॉक प्रतियोगिता, कोलॉज व पोस्टर के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवोत्सव के तहत 29 प्रतियोगिताएं होनी हैं।
युवोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के जेपी सभागार, सेठ पदमचंद जैन संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, दाऊदयाल संस्थान में अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराई गईं। क्विज (लिखित परीक्षा) प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज के देवेश और अगम दीक्षित, कुं. आरसी महिला पीजी कॉलेज की विनीता राजपूत, सेंट जोंस कॉलेज की श्रुति माहेश्वरी, जंतु विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान के राहुल कुमार, बायोकेमिस्ट्री विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान के मो. नदीम व एके कॉलेज शिकोहाबाद की सपना गुप्ता ने सफलता पाई है। इनको 28 सितंबर को मौखिक परीक्षा में हिस्सा लेना है।
युवोत्सव में परफॉर्म करतीं कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिताओं के परिणाम
शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता: आरबीएस कॉलेज आगरा के अमन देव शर्मा ने प्रथम, आगरा कॉलेज के शुभम शर्मा ने द्वितीय और केआर कॉलेज मथुरा की दीक्षा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य) प्रतियोगिता: आगरा कॉलेज आगरा के विदुर अग्निहोत्री व आरबीएस कॉलेज के महेंद्र प्रताप संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, सेंट जोंस कॉलेज आगरा की आयुषी ब्रह्मभट्ट द्वितीय और बीडीके कॉलेज आगरा की रिषिका तृतीय स्थान पर रहीं।
शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य) प्रतियोगिता: आगरा कॉलेज के मोहित पहले, आरबीएस कॉलेज के विशान दूसरे और श्रीमती शारदा जौहरी महाविद्यालय कासगंज की शिवानी व केआर गर्ल्स पीजी कॉलेज मथुरा की कोमल संयुक्त रूप तीसरे स्थान पर रहीं।

सभागार में मौजूद दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
आन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता: बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा की लीना कुमारी ने प्रथम स्थान, ललित कला संस्थान आगरा के करन वशिष्ठ ने द्वितीय और अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा की शिल्पा रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विचार गोष्ठी प्रतियोगिता: बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की जूही तिवारी ने प्रथम, वनस्पति विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस खंदारी के शशांक पटेल ने द्वितीय और सेंट जोंस कॉलेज की भावना सिकरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाक प्रतियोगिता: केआर पीजी कॉलेज मथुरा की पूजा सारस्वत ने प्रथम स्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के शशांक पटेल ने द्वितीय और आगरा कॉलेज की सांची सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कोलॉज प्रतियोगिता: ललित कला संस्थान के करन वशिष्ठ ने प्रथम, आरबीएस कॉलेज की अंतरा मुखर्जी ने द्वितीय, बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राधा राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

युवोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि अनुराग त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
‘युवोत्सव’ में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पानी बचाने और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का भी संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि आज विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति घटती जा रही है। हर कोई शॉर्टकट अपनाना चाहता है। महज डिग्री पाने के लिए नहीं, सीखने के उद्देश्य से पढ़ाई करनी चाहिए। युवाओं को अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए, जिससे पूरे विश्व में इनकी मांग बढ़े। युवा सोचें कि उन्हें किसी सांचे में ढलना नहीं है, नया सांचा गढ़ना है।