फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा मुठभेड़ः चार बदमाशों से बेखौफ भिड़ गए, ये है सतीश-कुलदीप की बहादुरी की दास्तां

Sat, 29 Jul 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Jul 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
this is story of sacrifice of agra police constable satish
सतीश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बदमाशों की गोली लगने से शहीद हुए सतीश यादव और उसके साथी कुलदीप की बहादुरी पर पूरा पुलिस महकमा फक्र कर रहा है। गम इस बात का है कि वह अब उनके बीच नहीं है। अपने साथी को खोने का गम और गुस्सा कुलदीप के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। एसएसपी ने जब इन दोनों की बहादुरी की दास्तां सुनाई तो हर कोई भावुक हो गया। 
this is story of sacrifice of agra police constable satish
एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे के साथ सिपाही कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
टेड़ी बगिया क्षेत्र में सौ फुटा रोड हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने बताया थाना एत्माद्दौला के सिपाही सतीश यादव और कुलदीप सुबह करीब 4 बजे बाइक से गश्त पर थे। इसी दौरान इन्हें चोर-चोर का हल्ला सुनाई दिया। देखा तो चार बदमाश एक बाइक पर बैठकर भाग रहे थे।
this is story of sacrifice of agra police constable satish
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के हाथ में सब्बल और बेलचे भी थे और हथियार भी। इसके बाद भी सिपाहियों ने बेखौफ होकर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को देख बदमाशों ने अपनी बाइक तेज की और एक गली में घुस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
this is story of sacrifice of agra police constable satish
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सतीश और कुलदीप ने उनका पीछा जारी रखा। एसएसपी ने बताया कि इसी दौरान हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वे पैदल भागने लगे। इतने में सतीश ने एक बदमाश को कॉलर पकड़कर नीचे गिरा लिया। उधर कुलदीप ने दूसरे बदमाश को धर दबोचा। 
विज्ञापन
this is story of sacrifice of agra police constable satish
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक बदमाश का तमंचा नीचे गिर गया। दोनों बदमाशों की सतीश और कुलदीप से खूब हाथापाई भी हुई लेकिन बहादुर सिपाहियों की पकड़ से बदमाश छूट नहीं सके। इतने में अपने साथियों को बचाने आए अन्य बदमाशों ने सतीश को निशाना बनाकर तमंचे से दो फायर किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed