फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police Agra News: मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि चीख न सके...बेरहम पुलिस ने पीट-पीटकर ली पति की जान

Fri, 07 Feb 2025 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 12:17 PM IST
सार

 Agra Crime News: पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस आई। पति को ले गई और पीट-पीटकर मार डाला।
 

विज्ञापन
Third degree torture: cloth stuffed in mouth ruthless police beat husband and took his life
पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Agra Custodial Death: पुलिस घर पर आई, पति को अपने साथ ले गई। मना किया लेकिन कोई नहीं माना। पुलिस चाैकी में पति के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उनको पीट-पीटकर मार डाला। मेरा सब कुछ लुट गया। अब बच्चों का पालन पोषण काैन करेगा? पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस लिखा जाए। पुलिस हिरासत में मरने वाले केदार सिंह की पत्नी चंद्रकांता ने रोते हुए यही पीड़ा व्यक्त की।


चंद्रकांता लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थीं। परिजन उन्हें किसी तरह संभाल रहे थे। केदार सिंह घर के पास ही आटा चक्की चलाते थे। उनके दो बेटे देवेंद्र और गजेंद्र के अलावा 6 बेटियां हैं। परिजन ने बताया कि दोपहर में पुलिसकर्मी केदार सिंह को पकड़कर ले गए। नहीं बताया क्यों ले जा रहे हैं। पहले जीप में बैठाया फिर बाइक पर बैठाकर एक पुलिसकर्मी लेकर गया। केदार सिंह के पौत्र आकाश ने बताया कि वह बैंक से रुपये निकालकर लाैट रहा था। तभी बाबा को चाैकी के बाहर पड़ा देखा। उन्हें पुलिसकर्मी ऑटो में ले जा रहे थे। बाद में उनकी माैत का पता चला।
Third degree torture: cloth stuffed in mouth ruthless police beat husband and took his life
पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पता चलने पर ग्रामीण सबसे पहले कबीस पुलिस चाैकी पहुंचे। पुलिसकर्मी ताला बंदकर भाग चुके थे। नारेबाजी करते हुए लोगों ने नूरपुर रोड पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हंगामा शुरू कर दिया गया। ईंट-पत्थर रख दिए। पत्नी चंद्रकांता भी पहुंच गईं। अन्य महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं।
Third degree torture: cloth stuffed in mouth ruthless police beat husband and took his life
पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेस-वे पर 10 किमी तक जाम
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ग्रामीणों के जाम लगाने से 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। वाहनों में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु, पर्यटक और एंबुलेंस में फंसे मरीज शामिल थे। जिसने वाहन निकालने की कोशिश की, उसके पीछे गुस्से में लोग दौड़ पड़ रहे थे। पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Third degree torture: cloth stuffed in mouth ruthless police beat husband and took his life
पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कबीस पुलिस चाैकी से 5 किलोमीटर की दूरी पर एक्सप्रेस-वे की नदाैता पुलिया है। ग्रामीणों ने वहां पत्थर रखकर हंगामा किया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इससे आगरा से लखनऊ की तरफ 7 किमी और लखनऊ से आगरा की तरफ 3 किमी तक वाहनों की कतार रही। डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने लोगों को समझाया। परिजन का कहना था कि पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर हत्या की है। उन पर केस दर्ज कर कार्रवाई हो। मृतक के बेटे को सरकारी नाैकरी और मुआवजा मिले।
विज्ञापन
Third degree torture: cloth stuffed in mouth ruthless police beat husband and took his life
पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार के पीछे भागे लोग, वीडियो वायरल
जाम में फंसे एक कार चालक को कुछ लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया। चालक गाड़ी को बैक कर पीछे ले गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कार के पीछे भाग रहे हैं। दो घंटे बाद डीसीपी ने आश्वासन दिया, तब लोग हटने के लिए तैयार हुए। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed