फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: तरुण के सीने पर चढ़ा साहिल, हर्ष ने पैर, लव ने हाथ पकड़ मुंह में ठूंसा कपड़ा; गरीबी से तंग दोस्त बने कातिल

Wed, 05 Feb 2025 02:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Feb 2025 02:52 PM IST
सार

मथुरा में जल्द अमीर बनने के लिए चार दोस्तों ने दसवीं कक्षा के छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर हत्या के आरोपी दोस्त और किशोर का शव बरामद कर लिया। आरोपी दोस्तों ने घर का इकलौता चिराग बुझा दिया।

विज्ञापन
Mathura Crime News Four Friends Fed up With Poverty Become Murderers Know Inside Story
mathura murder - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दोस्तों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। गोविंद नगर पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण कर किशोर की हत्या करने के मामले का आठ घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया यहां से उन्हें जेल भेज दिया। 


डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे गोविंद नगर थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा पुराना जवाहर स्कूल निवासी योगेश कुमार थाने पहुंचे। 
Mathura Crime News Four Friends Fed up With Poverty Become Murderers Know Inside Story
मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र तरूण (17) घर से 12.30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम स्थित होंडा एजेंसी से स्कूटी लेने की कहकर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया है। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की तो पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले किशोर के दोस्त से पूछताछ की, इसके बाद उसके चार दोस्त गिरफ्तार किए। इनसे पूछताछ की तो उन्होंने रात ढाई बजे किशोर का शव राजीव अकेडमी के किनारे मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नाले से बरामद कराया। 
Mathura Crime News Four Friends Fed up With Poverty Become Murderers Know Inside Story
आरोपी कुश - फोटो : अमर उजाला
लव और कुश दोनों सगे भाई
एसएसपी ने बताया कि जल्द अमीर बनने के लालच में किशोर के दोस्त औरंगाबाद निवासी साहिल, गोविंद नगर के गणेशधाम कॉलोनी निवासी हर्ष, डीगगेट के बीसआना गली निवासी लव और यहीं के कुश ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की। हत्यारोपियों में लव और कुश दोनों सगे भाई हैं। मंगलवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Crime News Four Friends Fed up With Poverty Become Murderers Know Inside Story
गमगमीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के बहाने बुलाया था लव-कुश के घर बुलाकर की हत्या 
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कुश और मृतक तरूण आपस में दोस्त थे। जबकि साहिल, हर्ष, लव और कुश सभी एक दूसरे को जानते थे। सोमवार को तरूण का अपहरण करने के लिए से हर्ष ने महाविद्यालय में अपने मकान में पार्टी के बहाने तरूण को बुलाया। साहिल की बाइक से कुश और हर्ष तरूण को बैठाकर निवाड़ वाली फैक्टरी के पीछे लियाकत पैलेस के सामने लव-कुश के मकान पर ले गए। 

 
विज्ञापन
Mathura Crime News Four Friends Fed up With Poverty Become Murderers Know Inside Story
आरोपी लव - फोटो : अमर उजाला
कुश ने बहाने से तरूण का मोबाइल लिया और ऐलाइट स्कूल के पास बंद कर दिया। ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो पाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कुश और हर्ष के साथ तरूण बाइक पर बैठा दिखाई दिया। यहीं से पुलिस को लीड मिली और चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed