{"_id":"5caad835bdec2213e30559b5","slug":"these-candidates-will-not-be-able-to-vote-for-himself-in-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहरी होने का नुकसान, खुद के लिए भी नहीं कर पाएंगे मतदान, ब्रज में हैं ऐसे कई प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी होने का नुकसान, खुद के लिए भी नहीं कर पाएंगे मतदान, ब्रज में हैं ऐसे कई प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ये प्रत्याशी खुद के लिए नहीं डाल पाएंगे वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज में ऐसे कई उम्मीदवार हैं जिन्हें खुद का वोट नहीं मिल पाएगा। अगर इनके परिजन इन्हें चुनना चाहें तो वे भी इनके लिए मतदान नहीं कर पाएंगे। एक एक वोट की मारामारी में एक वोट की कीमत वहां ज्यादा महसूस होगी जहां मुकाबले कांटे का है। ये लोग चुनाव लड़ने बाहर से आए हैं। इसकी ही इनको कीमत चुकानी पड़ेगी।
2 of 6
आगरा से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रीता हरित और बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी
आगरा में ऐसे कई प्रत्याशी हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित का वोट आगरा में नहीं है। गठबंधन उम्मीदवार मनोज सोनी का वोट भी आगरा से बाहर है।
3 of 6
फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा, कांग्रेस के राज बब्बर
फतेहपुर सीकरी में लड़ रहे कांग्रेस के राज बब्बर का वोट आगरा में है, लेकिन फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से बाहर है। नोएडा के रहने वाले गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा को वोट भी उन्हें नहीं मिल पाएगा।
लोकसभा के लिए मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी सांसद हेमा मालिनी अपना वोट अपने लिए नहीं डाल पाएंगी। उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया मतदान भी हेमामालिनी के खाते में नहीं जाएगा। हेमा मालिनी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का नाम मथुरा के मतदाताओं की सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय यादव और शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे तीन प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनका परिवार तो दूर बल्कि वो खुद भी अपने लिए वोट यहां नहीं डाल सकेंगे। चुनाव मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव सैफई इटावा के निवासी हैं और उनका वोट वहीं बना है। इसलिए वो अपने लिए मतदान तक नहीं कर सकेंगे। अक्षय यादव के साथ ही उनके चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी अपने लिए वोट नहीं डाल सकेंगे। क्योंकि उनका वोट भी सैफई में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।