{"_id":"5ac9fb514f1c1b606b8b460e","slug":"the-roadways-employee-can-go-on-strike-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज रात 12 बजे से रोडवेज कर्मी कर सकते हैं चक्का जाम, ताजनगरी आने से पहले पढ़ें ये खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात 12 बजे से रोडवेज कर्मी कर सकते हैं चक्का जाम, ताजनगरी आने से पहले पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोडवेज कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आठ अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे से बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है, तो यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन ने 10 अप्रैल की मध्यरात्रि से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। कर्मचारी यूनियनों में ही आपसी खींचतान बहुत ज्यादा है। ऐसे में हड़ताल के प्रभावी होने की उम्मीद बहुत कम है।
2 of 5
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : अमर उजाला
ताज डिपो में शनिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में हड़ताल को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। संगठन से जुड़े चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारियों को भी शामिल करने पर बल दिया, ताकि बसों के खराब होने पर उनकी मरम्मत नहीं हो सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि अभी तक सातवां वेतनमान नहीं लागू किया गया है।
3 of 5
up roadways
- फोटो : AmarUjala
महंगाई भत्ते की किस्तों का भुगतान करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि समेत किसी मांग पर प्रदेश सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। दूसरी ओर, यूपी रोडवेज एंप्लाइज की सभा फोर्ट डिपो पर हुई। इसमें आठ मांगों का समाधान नहीं करने पर दस अप्रैल की मध्यरात्रि से बसों का चक्का जाम करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर छह माह से आंदोलन चल रहा है। कुछ संगठन नाम चमकाने को श्रेय लेना चाहते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली दुलारे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समाधान निकल आएगा। रोडवेज बस चालक, परिचालकों की हड़ताल से निपटने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल भूषण ने बताया कि हड़ताल होने पर वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। अतिरिक्त स्टाफ को लगाकर बसों का संचालन करवाया जाएगा। हड़ताल से निपटने को कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।