ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की जय...। स्वामी हरिदासजी की जय...। बिहार पंचमी के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के प्राकट्य उत्सव में सोमवार को वृंदावन की कुंज गलियों जयकारों की यही ध्वनि गुंजायमान रही। शुरुआत सुबह पांच बजे निधिवनराज मंदिर में पंचामृत अभिषेक से हुई। सोमवार सुबह पांच बजे सेवायत भिक्की गोस्वामी, रोहित गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी सहित श्रद्धालुओं द्वारा 500 किलो दूध, 150 किलो दही के साथ ही देसी घी, शहद और बुरा से निधिवनराज मंदिर स्थित प्राकट्यस्थली का पंचामृत से महाभिषेक किया गया। देश-विदेश से आए भक्त बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली के दर्शनों को आतुर दिखे। महाभिषेक के बाद निधिवन से ठाकुर बांकेबिहारी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा में संतों की मंडली, हरिदास संप्रदाय की संकीर्तन मंडली व बाहर से आए बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्राकट्य उत्सव पर लुधियाना के भक्तों ने निधिवन में 11 हजार दीपक जलाए। दिनभर बांकेबिहारी के प्राकट्य उत्सव का उल्लास छाया रहा।
{"_id":"638431b41a0be4109e570540","slug":"thakur-banke-bihari-birthday-celebrations-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन में प्रकट हुए ठाकुर बांकेबिहारी महाराज, भक्तों में छाया उल्लास, निधिवन में बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन में प्रकट हुए ठाकुर बांकेबिहारी महाराज, भक्तों में छाया उल्लास, निधिवन में बजी बधाई
Mon, 28 Nov 2022 09:27 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
निधिवन में बिहारीजी के प्राकट्य स्थली पर आरती करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में निकाली गई शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्योत्सव पर सोमवार नौ सुबह श्रीनिधिवनराज मंदिर से बधाई शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी हरिदासजी (चित्रपट रूपी) चांदी के रथ में विराजमान होकर अपने लाडले ठाकुर को बधाई देने निकले। रथ के आगे श्रद्धालु रंगोली बनाते चल रहे थे।
शोभायात्रा के आगे झाड़ू लगाते हुए चले भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में भगवान गणेश, राधा कृष्ण की झांकी, हरिदास संप्रदाय के रसिक संतों की सवारी के साथ चांदी के रथ में अपने लाडले ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदासजी गोद में लिए विराजमान थे। आगरा, दिल्ली, नागपुर, पुणे, मथुरा और वृंदावन के बैंडों की भक्ति मय धुन के साथ हजारों भक्त बधाई गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी के प्राकट्य उत्सव का साक्षी बनने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली से आईं महिलाएं और युवतियां डांडिया एवं नृत्य करतीं चल रहीं थीं। महिला श्रद्धालु सोहनी सेवा करतीं चल रहीं थीं। कई अखाड़ों के निशान भी शोभायात्रा की शोभा बने।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर लगभग एक बजे शोभायात्रा के बांके बिहारी मंदिर पहुंचने पर सेवायतों द्वारा शोभायात्रा का आरती उतार स्वागत किया। डोले से स्वामी हरिदासजी के चित्रपट को गोदी में उठकार मंदिर में ले जाया गया। यहां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज का भोग लगाकर राजभोग आरती की गई।