फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़ेंगे कोरोना से: गोवर्धन के प्रमुख मंदिर बंद, परिक्रमा मार्ग पर ‘जनता कर्फ्यू’

Mon, 23 Mar 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Mar 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
temples of Govardhan closed due to janta curfew in mathura
दानघाटी मंदिर के बाहर सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
मथुरा के गोवर्धन में कस्बा व गिरिराज जी की परिक्रमा में जनता कर्फ्यू दिखाई दिया। शुक्रवार को ही राजस्थान सीमा में डीग प्रशासन द्वारा परिक्रमा रोके जाने के बाद मथुरा प्रशासन ने दानघाटी मंदिर परिक्रमा के शुरुआती पड़ाव पर ही बैरियर लगाकर गिरिराज जी की पैदल परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को लौटाना शुरू कर दिया। रविवार को यहां सन्नाटा पसरा रहा।
temples of Govardhan closed due to janta curfew in mathura
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम राहुल यादव ने सबसे पहले जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर को बंद कराया। इसके बाद पुलिस ने दानघाटी मंदिर के पटों को बंद करा दिया, जबकि मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर को बंद करा दिया गया। 
temples of Govardhan closed due to janta curfew in mathura
दानघाटी मंदिर के सेवायत व कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
दानघाटी मंदिर के पुजारी मीनालाल पुरोहित ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए पुलिस ने मंदिर को बंद कराया है। अब वे अंदर ही पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं का आवागमन पूरी तरह से बंद है। जतीपुरा के पूरे बाजार को बंद करा दिया गया, जबकि कस्बा का बाजार खुला रहा और सब्जी मंडी भी खुली रही। सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
temples of Govardhan closed due to janta curfew in mathura
बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक - फोटो : Amar Ujala
एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी को हराने के लिए प्रशासन सतर्क है। बाहर से आने वाले वाहनों को वापस कराया जा रहा है। गिरिराज जी के प्रमुख मंदिरों को बंद करा दिया है। परिक्रमा लगाने पर भी रोक है। प्रत्येक व्यक्ति आदेशों का अनुपालन करे। स्वास्थ्य जांच टीम लगातार काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
temples of Govardhan closed due to janta curfew in mathura
श्रद्धालुओं को लौटाया गया - फोटो : Amar Ujala
सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का सभी लोग पालन करें। इसमें कोई संकोच न करें। यह सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया फैसला है। मंदिर बंद करा दिए गए हैं। परिक्रमा पर भी रोक है। प्रयास यह है कि कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आ पाए। स्थानीय लोग अपने घरों में रहें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed