फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ब्रज में आसमान से बरसे 'अंगारे', तापमान 48 डिग्री के पार, स्मारकों पर पसरा सन्नाटा

Sat, 08 Jun 2019 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 Jun 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Temperature Increase June Weather Reoprt for next 2 Days in Up
गर्मी से बचाव करती महिला - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को मौसम ने तल्ख तेवर दिखाए। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते गर्म हवाओं ने दिनभर लोगों को परेशान किया। लू के थपेड़े से ब्रज में गर्मी का कर्फ्यू सा लग गया। आगरा के स्मारकों में दोपहर के समय पर्यटकों की संख्या में खासी कमी आई। फरह के बकरी अनुसंधान केंद्र से जो तापमान दर्ज किया वह 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। वहीं एटा, कासगंज, आगरा और फिरोजाबाद में तापमान करीब 47 डिग्री के आसपास रहा।  

 
Temperature Increase June Weather Reoprt for next 2 Days in Up
मथुरा में छाता लगाकर गर्मी से बचाव करतीं सड़कों से गुजरतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में आसमान से आग बरस रही थी। गर्म हवाओं ने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया। फरह में केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र पर जो तापमान दर्ज किया गया वह 49 था जो इस सीजन का सर्वाधिक है। सुबह को आठ बजे ही दोपहर जैसा मौसम हो गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक दो दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर में गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। थोड़ी देर कोई बाहर रह जाए तो चक्कर आने लगते हैं। गुरुवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से साढ़े तीन बजे तक चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। महानगर के सभी प्रमुख बाजारों में सन्नाटा रहा। जिन चौराहों पर चहलकदमी रहा करती थी वहां खामोशी थी। हर कोई हाय गर्मी-हाय गर्मी कर रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है उससे लग रहा है कि एक दो दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Temperature Increase June Weather Reoprt for next 2 Days in Up
मैनपुरी में सड़क पर धूप से बचाव करती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस चढ़कर 44 डिग्री हो गया। तापमान बढ़ने से सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गई थी। कपड़े से शरीर को ढकने के बाद भी गर्म हवाएं तन को झुलसा रही थीं। गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान लोग पानी और जूस का सहारा लेते रहे, लेकिन इससे उन्हें कोई खास राहत नहीं मिल सकी। हालांकि न्यूनतम तापमान में न तो गिरावट आई और न ही बढ़ोतरी हुई। इसके चलते न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर ही बना रहा। लोगों का कहना है कि अब इतनी तेज गर्मी में प्री मानसून की बारिश होनी चाहिए, लेकिन दूर-दूर तक कहीं आसमान में बादल न होने से बारिश होती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Temperature Increase June Weather Reoprt for next 2 Days in Up
कासगंज एटा में गर्मी से बचाव करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सुबह से गर्मी के तेवर तल्ख हो गए। सुबह छह बजे ही पारा 32 डिग्री तक जा पहुंचा। जो अपने सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव ने आग उगलना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी बढ़ता गया। दोपहर 12 बजे तक पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि तीन बजे पारा 47 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक हो गया। गर्मी की अधिकता ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
Temperature Increase June Weather Reoprt for next 2 Days in Up
ताजमहल परिसर में दोपहर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
तापमान की बढ़ोत्तरी का असर स्मारकों पर भी देखने को मिला। आगरा के सिकंदरा स्थित अकबर मकबरा, एत्माउद्दौला के चीनी का रोजा, फतेहपुर सीकरी और ताजमहल में दोपहर के बाद सैलानियों की संख्या में काफी कमी देखने को मिली। आगरा में गुरुवार को तापमान 46.3 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा हा सकता है। दिन भर चली गर्म हवाओं ने सभी को बेहाल किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed