{"_id":"5dbed4758ebc3e0163090f88","slug":"tejpratap-yadav-back-bihar-after-10-days-braj-yatra-in-mathura-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आंतरिक वेदना' लेकर बिहार लौटे लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप, जाने से पहले बयां किया 'दर्द'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आंतरिक वेदना' लेकर बिहार लौटे लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप, जाने से पहले बयां किया 'दर्द'
Mon, 04 Nov 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
रंगीली महल में तेजप्रताप यादव को राधारमण जी प्रतिमा देकर विदाई देते लक्ष्मण प्रसाद शर्मा व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज भ्रमण पर आए बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने 10 दिन के ब्रज प्रवास के बाद वापस बिहार लौट गए। इस बार भी नए लुक में लंबे बाल, कानों में कुंडल, माथे पर श्री का तिलक, गले में तुलसी की माला पहने रंग-बिरंगी धोती कुर्ता में ब्रजवासी स्वरूप में ब्रज में दीवाली मनाई।
गोवर्धन में पूजा करते तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के श्रद्धालुओं के बीमार होने पर वे आहत नजर आए। तेजप्रताप यादव इस दु:ख से उबर नहीं पाए, कि राधाकुंड में श्रद्धालु बीमार हो गए। तेजप्रताप ने कहा कि कान्हा के ब्रज में शासन-प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के साथ घटी घटनाओं ने उन्हें व्यथित कर दिया है। वे आज आंतरिक वेदना लेकर बिहार वापस जा रहे हैं।
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अपनी धार्मिक यात्रा में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने नंद भवन, चरण पहाड़ी, पावन सरोवर, वृंदाकुंड, यशोदा कुंड, हाऊ-बिलाऊ, उद्धव क्यारी, आसेश्वर महादेव, टेर कदंब में ठाकुर जी के दर्शन किए। उन्होंने तीर्थ स्थलों पर गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन में गोवर्धन पूजा में तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
तेजप्रताप यादव अपने साथियों के साथ छोटी दिवाली पर वृंदावन पहुंचे थे। तभी से वह यहां मंदिर-मंदिर जाकर कृष्ण भक्ति कर रहे हैं। दिवाली का पर्व उन्होंने वृंदावन में मनाया। इसके बाद गोवर्धन पूजा पर रमेश बाबा की 84 कोस ब्रजयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
बीमार श्रद्धालु का हाल जाते तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
यमुना का जल पीने से बीमार हुए श्रद्घालुओं से मिलने विगत दिनों तेजप्रताप यादव अस्पताल पहुंचे थे। इस घटना को लेकर तेजप्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा था। तेजप्रताप ने कहा था कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। उनके सखा पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने उन्हें राधारमण जी की प्रतिमा देकर विदाई दी। इस दौरान वृंदावनी फाउंडेशन के उप चेयरमैन धनंजय कुमार, राजद नेता चंद्र प्रकाश सिंह, सृजन स्वराज, खालिद, मिंटू, रहुला यादव आदि मौजूद थे।