फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनियंत्रित टैंकर झोपड़ी में घुसा, पिता पुत्र की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Mon, 01 Jul 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
tanker Crush cottage Father and son dead two injured at bewar
हादसे में मारे गए पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेवर में अनियंत्रित टैंकर शनिवार देर रात सरकारी अस्पताल किनारे बनी लोहापीटा समाज की झोपड़ी में घुस गया। टैंकर की चपेट में आकर झोपड़ी में मौजूद पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं महिला सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

 
tanker Crush cottage Father and son dead two injured at bewar
हादसे में मारे गए पिता और पुत्र के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लोहापीटा समाज का लाखन झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रह रहा है। शनिवार रात उसका पुत्र बंटी, पुत्रवधू गीता, नाती सूरज, पड़ोसी टिल्लू व गेंदालाल झोपड़ी में बैठे बातें कर रहे थे। तभी बेवर बस स्टैंड की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पहले एक पोल से टकराया। इसके बाद लाखन की झोपड़ी में घुस गया। बंटी व सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का चचेरा भाई टिल्लू व पत्नी गीता भी घायल हो गई।
 
tanker Crush cottage Father and son dead two injured at bewar
सूरज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे में जान गवाने वाला 14 वर्षीय सूरज तीन भाइयों के बीच इकलौता था। हादसे में पिता की भी मौत हुई है। हादसे में पुत्र व पति को खोने के बाद पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन पुत्रियां काजल 20 वर्ष, पायल 18 और फूल 15 वर्ष हैं। काजल की शादी हो चुकी है। मृतक व पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
tanker Crush cottage Father and son dead two injured at bewar
बंटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे टैंकर चालक को पकडने के बाद जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ा कर हिरासत में ले लिया। टैंकर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।
विज्ञापन
tanker Crush cottage Father and son dead two injured at bewar
हादसे के घायल का हाल जानते परिजन - फोटो : अमर उजाला
करीब चार वर्ष पूर्व भी उक्त स्थान पर हादसा हुआ था। उस समय लोहापीटा समाज की झोंपड़ियों पर ट्रक चढ़ गया था। हादसे में एक युवक मटरू की मौत हुई थी। वहीं गेंदालाल, नीलम, तोताराम, क्रांति व दिलदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में मृतक का चचेरा भाई टिल्लू व पत्नी गीता भी घायल हो गई, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed