फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 2 साल 10 माह के 'गूगल गुरु' का नाम

Sun, 30 Jun 2019 03:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
google boy Guru Upadhyaya got entry in Asia Book of Records
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ गुरु उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
'गूगल गुरु' के नाम से प्रसिद्ध वृंदावन के दो साल दस माह के गुरु उपाध्याय ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। छोटी सी उम्र में प्रखर प्रतिभा के धनी गुरु उपाध्याय का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से दर्ज हुआ है।
google boy Guru Upadhyaya got entry in Asia Book of Records
गुरु उपाध्याय - फोटो : Facebook
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने गौरानगर निवासी अरविंद उपाध्याय के पुत्र गुरु उपाध्याय की परीक्षा ली। जिसमें गुरु से एक साल के करंट अफेयर और कक्षा छह से दस तक के भौतिक विज्ञान, गणित के फार्मूले से संबंधी पूछे गए। 
google boy Guru Upadhyaya got entry in Asia Book of Records
अपने माता-पिता के साथ गुरु उपाध्याय - फोटो : Facebook
गुरु उपाध्याय ने एक मिनट 48 सेकेंड में 34 सवालों के सही जवाब दिए। गुरु की परीक्षा लेने के लिए विशेषज्ञों की टीम मई माह के प्रथम सप्ताह में आई थी। टीम ने जनवरी 2018 से मई 2019 तक के हुई विश्वभर में हुई घटनाक्रमों पर बच्चे से सवाल किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
google boy Guru Upadhyaya got entry in Asia Book of Records
पढ़ाई करते हुए गुरु उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
पिता अरविंद उपाध्याय ने बताया कि वो और उनकी पत्नी आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। वो जो पढ़ते हैं। उसी को बेटा भी खेल-खेल में स्मरण कर लेता है। इसके लिए किसी तरह का बच्चे का माइंड मेकअप नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन
google boy Guru Upadhyaya got entry in Asia Book of Records
गुरु उपाध्याय - फोटो : Facebook/Arvind Upadhyay
गुरु उपाध्याय के पिता अरविंद उपाध्याय ने बताया कि गुरु को पूर्व में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व ग्लोबल रिकॉर्ड का भी खिताब मिल चुका है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि बेटे का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed