{"_id":"634a397f354179071529fe9e","slug":"tajganj-shopkeepers-72-hours-left-for-removal-of-shops-hope-arose-from-the-assurance-of-the-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजगंज में दुकानें हटाने के लिए 72 घंटे का समय बचा, मंत्री के आश्वासन से जागी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजगंज में दुकानें हटाने के लिए 72 घंटे का समय बचा, मंत्री के आश्वासन से जागी आस
Sat, 15 Oct 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
ताजगंज में दुकानों पर लगे बैनर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में व्यापारिक गतिविधियां हटाने की डेडलाइन के महज 72 घंटे ही शेष रह गए हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी व्यापार कर रहे स्थानीय लोगों को भविष्य की चिंता सता रही है। अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बात कहकर कोई राहत देने में असमर्थता जताई है। हालांकि इस बीच पर्यटन मंत्री के समाधान तलाशने के आश्वासन से कुछ उम्मीद जगी है।
ताजगंज में दुकाने बंद
- फोटो : अमर उजाला
इधर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की ओर से कुछ राहत की उम्मीद जगी है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात करके ताजगंज प्रकरण की जानकारी दी। इस पर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह मोहलत बढ़वाने के लिए प्रमुख सचिव से बात करेंगे। समाधान तलाशेंगे। ताजगंज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट के लिए रिट तैयार कर ली गई है। सोमवार को रिट दायर करने की कोशिश करेंगे।
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
भगवान ही मालिक है
60 वर्षीय दुकानदार निरंजन लाल ने बताया कि परबाबा ने दुकान शुरू की थी। 1984 में जब यहां पर टिकट विंडो बनाई गई थी, तभी से यहां पर दुकान हैं। दुकान बंद होगी तो क्या करेंगे। अब तो भगवान ही मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
दस लोगों का परिवार है आश्रित
व्यापारी घनश्याम ने बताया कि परबाबा छिंगा बाबा ने यहां पर दुकान खोली थी। 8 से 10 लोगों का परिवार इसी दुकान पर आश्रित है। उनकी दुकान पर काम करने वाले जितेंद्र सिंह ने भी चिंता जताई। बोले कि पिछले 45 सालों से यहां काम कर रहे हैं। अगर दुकान बंद होती है वह कहां पर नौकरी के लिए जाएंगे। पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
ताजगंज क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला